भारतीय मजदूर संघ को निगम की बिल्डिंग में दफ्तर अलॉट

भास्कर न्यूज | अमृतसर 2 बरसों तक संघर्ष के बाद भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) को निगम की बिल्डिंग में अलॉट नए दफ्तर का उद्घाटन किया गया। जिसमें मेयर जतिंदर सिंह भाटया, सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस राष्ट्रीय चेयरमैन हरदीप सिंह गिल, सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर विशाल वधावन, निगम सेक्रेटरी सुशांत भाटिया, बाल्मीकि समाज के प्रधान शक्ति कल्याण विशेष तौर पर शामिल हुए। यूनियन के प्रधान बलविंदर सिंह ने बताया कि पहले पदाधिकारियों व मेंबरों को बैठने तक के लिए जगह नहीं थी। जिससे हक की लड़ाई के लिए कभी पार्कों तो कहीं सड़क किनारे मीटिंग करने को मजबूर होना पड़ता था। ऑफिस सेक्रेटरी युद्धवीर ने बताया कि 20 मेंबरी कमेटी है। सफाई मजदूर यूनियन से बीएमएस संबद्ध है। इस यूनियन से करीब 143 सफाई सेवक जुड़े हुए हैं। जल्द ही मीटिंग कर मेंबरशिप बढ़ाई जाएगी। सफाई सेवकों की जो भी डिमांड होगी प्रमुखता से उठाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *