भारतीय मजदूर संघ ने बाबू गेनू को श्रद्धांजलि देकर स्वदेशी दिवस मनाया

भारतीय मजदूर संघ जिला बाड़मेर की ओर से गुरुवार को श्रमिक संघ कार्यालय में अमर शहीद राष्ट्रभक्त बाबू गेनू को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं संगोष्ठी कर स्वदेशी दिवस मनाया। भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष हर कंवर की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार आन्दोलन के प्रथम बलिदानी मात्र 22 वर्षीय राष्ट्र भक्त बाबू गेनू ने 12 दिसम्बर 1930 को विदेशी वस्तुओं से भरी ट्रकों को रोकते हुए उनके आगे लेट गए तो भारतीय ट्रक ड्राइवर ने ट्रक चलाने से इन्कार कर दिया। तब मेनचेस्टर मिल के अंग्रेज अफसर जार्ज फेजर ने ट्रक बाबू गेनू के ऊपर चढ़ा दिया। इससे बाबू गेनू ने अपने प्राणों की आहुति के परिणामस्वरूप स्वदेशी आन्दोलन का शंखनाद किया। भारतीय मजदूर संघ स्वदेशी जागरण मंच की ओर से बाबू गेनू बलिदान दिवस 12 दिसम्बर को स्वदेशी दिवस के रूप में देश भर में मनाया जाता है। संगोष्ठी में जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार छंगाणी, बाड़मेर वृत महामंत्री नरेंद्रसिंह पंवार, कार्यकारी अध्यक्ष आईदानसिंह इंदा, हिंगलाज दान, जनक गहलोत, लक्ष्मणसिंह, सरोज मालिया, ऋषि आचार्य ने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री भंवरलाल जाणी ने किया। जिलाध्यक्ष हरकंवर स्वामी ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *