भारतीय वायु-सेना में ‘अग्निवीरवायु-भर्ती’ आवेदन 3 से 10 मार्च तक:अब अधिकतम उम्र 22 साल तक, पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए मौका

भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु इंटैक 01/2027 के लिए भर्ती आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से फिर शुरू कर दी गई है, जो 10 मार्च 2026 तक चलेगी। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना ने हाल ही में जारी कोरिजेंडम में अधिकतम उम्र सीमा 21 से बढ़ाकर 22 साल कर दी है। वायु सैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच के अनुसार आयु सीमा में दी गई छूट के बाद अधिक युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा और इच्छुक उम्मीदवार तय समय के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए मौका हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से फिर शुरू
वायु सैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच ने बताया कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से फिर शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया 10 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। इस दौरान योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा में छूट, अब 22 साल तक आवेदन संभव
उन्होंने बताया कि इस भर्ती में आयु सीमा में छूट दी गई है। पहले अधिकतम उम्र सीमा 21 साल थी, जिसे बढ़ाकर 22 साल कर दिया गया है। अब 22 साल तक के अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र होंगे। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए मौका
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु पदों पर पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अग्निवीरवायु इंटैक 01/2027 के तहत आवेदन पोर्टल फिर से शुरू किया है। योग्य उम्मीदवार आवेदन करके भारतीय सशस्त्र सेना बलों का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच जरूरी
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए। आवेदन के लिए इन दोनों तिथियों को भी मान्य माना जाएगा। 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होना अनिवार्य है। साइंस और अन्य ग्रुप के लिए पात्रता अलग
12वीं में भौतिकी और गणित विषय से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी साइंस ग्रुप और अन्य ग्रुप दोनों में आवेदन कर सकते हैं। जबकि 12वीं या समकक्ष परीक्षा में अन्य विषयों वाले अभ्यर्थी साइंस के अलावा अन्य ग्रुप में आवेदन के पात्र होंगे। भर्ती की बाकी शर्तें विज्ञापन के अनुसार लागू
भारतीय वायु सेना ने हाल ही में कोरिजेंडम जारी करके आयु सीमा में बदलाव की जानकारी दी है। आयु सीमा के अलावा भर्ती प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी बाकी सभी शर्तें वायु सेना के जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार ही लागू होंगी। इस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार https://iafrecruitment.edcil.co.in/ वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *