भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुखजीत को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा:पिता जालंधर में पुलिस इंस्पेक्टर, बोले- बेटे को DSP का पद मिलना चाहिए

भारतीय खेल मंत्रालय ने गुरुवार को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 की घोषणा की। इस घोषणा के अनुसार, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें पंजाब के जालंधर से भारतीय हॉकी टीम के युवा हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह का नाम भी शामिल है। सुखजीत सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सुखजीत के सम्मान की खबर सुन परिवार बेहद खुश हैं। वहीं सुखजीत सिंह के पिता अजीत सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री से उनके बेटे और खिलाड़ी जर्मनप्रीत को पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद देने की अपील की है। परिवार ने सुखजीत से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें बधाई भी दी। भारतीय हॉकी टीम के युवा खिलाड़ी सुखजीत सिंह महज 26 साल के हैं और उन्होंने अपने बेहतरीन हॉकी प्रदर्शन से कम समय में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सुखजीत सिंह को 17 जनवरी को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर उनके परिवार में जश्न का माहौल है। परिवार बोला- पंजाब सरकार बेटे को अन्य खिलाड़ियों की तरह डीएसपी बनाए सुखजीत सिंह के पिता पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सुखजीत के पिता अजीत सिंह ने कहा- पंजाब के बेटे को इनाम मिल रहा है। परिवार ने मुख्यमंत्री से बेटे को डीएसपी के पद पर नौकरी देने की मांग की है। सुखजीत सिंह के पिता अजीत सिंह का कहना है कि मैं खुद हॉकी खिलाड़ी रहा हूं। लेकिन मैं अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया। लेकिन मेरे बेटे ने मेरा सपना भी पूरा कर दिया। सुखजीत सिंह की मां कुलदीप कौर ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। मां कुलदीप कौर ने कहा- उनके बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने पूरी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *