“भारत एशिया कप में पाक के साथ होने वाले मैच न खेले’

अमृतसर | राष्ट्रीय हिंदू चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक डिंपी चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अनुज खेमका, स्वर्णकार संघ के ज्वाइंट चेयरमैन जसपाल धुन्ना ने भारत सरकार से मांग की है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पाकिस्तान के साथ कोई भी मैच नहीं करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने में एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है और उसकी मेजबानी भारत कर रहा है। डिंपी चौहान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को ऐसे किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेना चाहिए, जिसका आयोजन एक पाकिस्तान के मंत्री की अध्यक्षता में हो रहा हो, जो खुद पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का चेयरमैन है। उन्होंने भारत के सूचना प्रसारण मंत्रालय से मांग की है कि पाकिस्तान के किसी भी मैच को स्पोर्ट्स चैनल व वेबसाइट पर लाइव टेलीकास्ट न करवाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *