भारत का पक्ष रखने रूस पहुंचे AAP सांसद मित्तल:ऑपरेशन सिंदूर पर देश का पक्ष रखेंगे, 59 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे

केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर और दुनियाभर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष रखने के लिए शनिवार देर रात 59 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा किए जाने के बाद कल कल यानी गुरुवार रात 6 डैलिगेशन ग्रुप रूस पहुंच गया। इसमें पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक डॉ. अशोक मित्तल भी शामिल हैं। वह रूस के हिसाब से आज सुबह मास्को के एक होटल में पहुंचे। यह प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन संधूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई पर प्रकाश डालने के लिए रूस, स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया और स्पेन का दौरा कर रहा है। इसे लेकर वहां से कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं। विदेश सचिव मिस्री की बैठक में मिली थी ब्रीफिंग मंगलवार को सांसद मित्तल विदेश सचिव विक्रम मिस्री की विस्तृत ब्रीफिंग में शामिल हुए थे। बैठक के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात की और दिए गए कुछ निर्देशों की जानकारी साझा की। अशोक मित्तल ने कहा था कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री की विस्तृत ब्रीफिंग के बाद हम अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं। हमें भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रूस, स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया और लातविया जाना है और वहां हमें अपना पक्ष मजबूती से रखना है। क्या था ऑपरेशन सिंदूर? 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसी कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *