भारत की एकता आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देगी-रेलवे मजदूर कांग्रेस       

भारत की एकता आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देगी-रेलवे मजदूर कांग्रेस          
अनूपपुर।
भारत देश में अनेकता जो एकता वहीं भारत की लोकतंत्र की मजबूत जड़ है 22 अप्रैल को पहलगांव काश्मीर जो आतंकवादी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है वह हमारे दुश्मन मुल्क की एक सोची समझी साजिश के तहत आतंकवादियों ने जानबूझकर धर्म पूछकर आम नागरिकों की हत्या की है उनका मकसद यही था इस तरह से धर्म पुछकर हत्या करने से भारत देश के अंदर हिंदू मुस्लिम के दंगा फसाद होगा भारत देश कमजोर होगा पर इसी आतंकवादी घटना में एक काश्मीर के नागरिक ने आतंकवादियों के निर्दोष नागरिकों के हत्या का विरोध करते हुए शहीद हो गए ओर भारत अनेकता में एकता की बेहतरीन मिसाल कायम कर एक संदेश दिया , भारत के नागरिक बहुत समझदार है आतंकवादी के मकसद को हम सब सफल नहीं होने देंगे भारत के अंदर अनेकता में एकता को मजबूत करेंगे इस घड़ी में पुरा देश अपने भारत सरकार के साथ एकजुट होकर साथ खड़ा है , इस घटना में शहीद हुए सभी नागरिकों को रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर शाखा अनूपपुर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती उक्त उद्गार रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर द्वारा 28 अप्रैल को अनूपपुर स्टेशन मेंमजदूर कांग्रेस के  महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण एवं मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री के निर्देश पर पहलगांव आतंकी घटना में शहीद नागरिकों श्रद्धांजलि सभा में रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने कही
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी रेलवे कर्मचारी एवं एसटी एससी एसोसिएशन , असंगठित कामगार कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों ने मोमबत्ती जलाकर कर पुष्पांजलि अर्पित मृतकों को श्रद्धांजलि दी इस शोक सभा में रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के अध्यक्ष सिराज मंसूरी, शाखा सचिव जयंतो दास गुप्ता, अन्य पदाधिकारी सर्व श्री विवेक राय , रामबली जी, संतोष पनगरे , सदाशिव पांडे , एस संजीव राव , शंकर राठौर, चलपती राव , थानू सिंह , राजेन्द्र राठौर, जी सुर्या राव , कामगार कर्मचारी संगठन के नेता अजय चैधरी शहडोल शाखा सचिव बालकृष्ण बंगारी, दीपक बाक्ची, अनूप कुमार सोनटके , आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *