भारत की एक तरफा जीत;भीलवाड़ा में लगे जयकारे:सूचना केन्द्र चौराहे पर चलाए पटाखे,युवाओं ओर बच्चों ने देर रात तक की नारेबाजी

टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भारत के पाकिस्तान को हराने के बाद भीलवाड़ा के सूचना केन्द्र चौराहे पर युवाओं ने जश्न मनाया ।रविवार देर रात तक चले मुकाबले में जैसे ही भारत की जीत सुनिश्चित हुई, शहर में जश्न का माहौल बन गया। जीत होते ही सड़कों पर निकले युवा जीत की खबर मिलते ही युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं ने एकत्र होकर खुशी मनाई,चौराहों और बाजारों में भारत माता के जयकारे गूंज उठे। वर्ल्ड कप जीत का आगाज कई युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन की सराहना की।युवाओं का कहना था कि यह जीत वर्ल्ड कप जीत संकेत है।खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। देर रात तक हुई नारेबाजी देर रात तक शहर की सड़कों पर जश्न का माहौल बना रहा। जीत को लेकर हर वर्ग में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। सूचना केन्द्र चौराहे पर युवा इकट्ठा हुए आतिशबाजी की ओर भारत की जीत पर जयकारे लगाए।इस दौरान बच्चों ओर महिलाओं में उत्साह का माहौल नजर आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *