चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया । भारत पाक की बीच हुए इस मुकाबले को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। दोपहर 2:30 बजे मैच शुरू होने के साथ ही लोगों ने टीवी और मोबाइल से मैच देखा । जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, शहर में जश्न शुरू हो गया। शहर के गोल प्याऊ चौराहे पर युवाओं की टोलियां तिरंगा लेकर पहुंची और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान दीपावली जैसा माहौल नजर आया। सभी एज के लोग नाचते-गाते दिखे। शहर में कई जगह खेल प्रेमियों ने पटाखे छोड़े। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।बड़ी संख्या में लोग गोल प्याऊ चौराहे पर इकट्ठा हुए और भारत माता की जय,हिदुस्तान जिन्दाबाद जैसे नारे लगाए । शहर का युवा क़रीब एक घंटे से ज़्यादा देर तक जश्न में डूबा रहा।शहर की कोई कॉलोनियों में युवाओं ने टू व्हीलर पर घूमते हुए नारेबाजी की और जीत को सेलिब्रेट किया । इधर, शहर में जश्न के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया ।


