भारत की शानदार जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन:अजय देवगन ने कहा– क्या खेला है, अर्जुन रामपाल ने दी टीम इंडिया को बधाई

आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद से पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई भारतीय टीम को इस जीत की बधाई दे रहा है। ऐसे में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय समेत कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। भारत की जीत के बाद अजय देवगन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, इस शानदार टीम ने जीत को बेहद आसान बना दिया। क्या खेला है। विवेक ओबेरॉय ने एक्स पर लिखा, ये मौका भी गया। ईशान किशन की 40 गेंदों पर खेली गई 77 रनों की शानदार पारी और जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के बेहतरीन शुरुआती विकेट। पूरे मैच के दौरान मेरी चीखें गूंज रही थीं। हमारी भारतीय टीम को और अधिक शक्ति मिले। अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर मैच की कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, काम पूरा हो गया। सुपर 8 में प्रवेश के लिए क्या शानदार प्रदर्शन रहा। ब्लू जर्सी वाली टीम को बधाई, हम आपसे प्यार करते हैं। खासकर ईशान किशन को बधाई। अनुपम खेर ने भी एक वीडियो साझा किया। भारत की जीत के बाद वह महाशिवरात्रि के मौके पर खुशी से हंसते और भगवान का नाम जपते नजर आए। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हर हर महादेव! भोलेनाथ की जय हो। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा, आईसीसी मेन्स #T20विश्वकप2026 में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। यह देश के लिए गर्व का पल है। वहीं अनिल कपूर ने कहा, और यही तो होता है। मुझे अपनी भारतीय क्रिकेट टीम पर बहुत गर्व है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *