भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया:टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद शाजापुर में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर जश्न मनाया

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के बीच शाजापुर में उस समय उत्साह और बढ़ गया, जब टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई, जिसका असर शाजापुर शहर में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। भारत की जीत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में शहरवासी स्थानीय चौक बाजार में जमा हो गए। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘टीम इंडिया’ के समर्थन में जमकर नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। हाथों में तिरंगे झंडे लिए एक विजय रैली निकाली इसके बाद आजाद चौक से बाइकों पर सवार होकर शहर में एक विजय रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग हाथों में तिरंगे झंडे लिए ‘भारत माता की जय’ और ‘टीम इंडिया जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल छा गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे यह उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने शाजापुरवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दोहरी खुशी प्रदान की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *