भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले ने व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच को 16.3 करोड़ लोगों ने देखा। यह टी20 फॉर्मेट में किसी भी आइसीसी इवेंट के लिए एक मैच की सबसे ज्यादा रीच है। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को 20 बिलियन मिनट देखा गया है। इतना ही नहीं इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया है। यह मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच को 16.3 करोड़ की ऐतिहासिक रीच मिली जियोस्टार के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच को 16.3 करोड़ (163 मिलियन) की ऐतिहासिक रीच मिली। यह टी-20 फॉर्मेट में किसी भी ICC इवेंट के लिए अब तक की सबसे ज्यादा रीच है। इसने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल (भारत vs दक्षिण अफ्रीका) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। मोबाइल पर यह मैच लीग स्टेज का सबसे ज्यादा देखा गया मुकाबला बना। 2024 के भारत-पाक मैच की तुलना में डिजिटल रीच में 56% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सभी प्लेटफॉर्म पर 20 अरब मिनट का वॉच टाइम रिकॉर्ड हुआ सभी प्लेटफॉर्म मिलाकर कुल 20 अरब मिनट का वॉच टाइम रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले संस्करण की तुलना में 42% ज्यादा है। भारत सुपर-8 में पहुंच चुका मैदान पर भारत ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया। जियोस्टार के स्पोर्ट्स सेल्स हेड अनुप गोविंदन ने कहा कि यह रिकॉर्ड दर्शकों के जबरदस्त जुड़ाव को दिखाता है। वहीं कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा ने इसे देश के टी-20 वर्ल्ड कप के प्रति जुनून का सबूत बताया। भारत सुपर-8 में पहुंच चुका है और 21 फरवरी से शुरू हो रहे अगले चरण में खिताब बचाने की चुनौती के साथ उतरेगा। ————————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ————————————————– टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए
सुपर-8 के मैचों का पूरा शेड्यूल:21 फरवरी से शुरुआत, 3 डबल हेडर होंगे, भारत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 टीमें तय हो चुकी है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर में प्रवेश किया है। लेकिन, इन टीमों के मुकाबले कब और कहां होंगे? किस टीम को कौन से ग्रुप में रखा गया है और उसका मैच कब होगा। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। 5-5 टीमों को 4 अलग ग्रुप में बांटा गया। 36 मैच खत्म होने के बाद ही अगले राउंड की 8 टीमें तय हो गईं। गुरुवार को 3 मैच खेले गए, लेकिन इनसे सुपर-8 पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आज ऑस्ट्रेलिया-ओमान आखिरी ग्रुप मैच खेलेंगे, लेकिन सुपर-8 पर इसका भी कोई असर नहीं होगा। पूरी खबर


