भारत-पाक तनाव को लेकर पाकुड़ में हाई अलर्ट:एसपी ने थानेदारों को दिए सतर्क रहने के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई चौकसी

भारत-पाक तनाव को लेकर पाकुड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समाहरणालय स्थित एसपी ऑफिस में एसपी प्रभात कुमार ने अपराध गोष्ठी में सभी थानेदारों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। सुरक्षा एजेंसियां अपना कार्य कर रही एसपी ने जिले के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का आदेश दिया। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे स्थिति को लेकर घबराएं नहीं। सुरक्षा एजेंसियां अपना कार्य कर रही हैं। उन्होंने लोगों से सैनिकों के परिवारों का मनोबल बढ़ाने की अपील की। बांग्लादेश सीमा पर भी विशेष चौकसी बरती जा रही है। सरकार के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन वर्तमान हालात को देखते हुए पूरी तरह से सतर्क है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *