भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन:टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की प्रार्थना, खिलाड़ियों की फोटो रख मांगा आशीर्वाद

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों, पंडित-पुजारियों ने मिलकर हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किया। आईसीसी टी-20 के वर्ल्ड कप मुकाबले में चिर परिचित प्रतिद्वंदी टीम इंडिया और पाकिस्तान रविवार को आमने सामने होगी। शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले देशभर में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजन अर्चन किया जा रहा है और फैन्स भगवान से प्रार्थना कर रहे है। खिलाड़ियों के फोटो के साथ पूजन रविवार सुबह अंगारेश्वर मंदिर में करीब 50 से अधिक पण्डे-पुजारियों और श्रद्धालुओं ने मिलकर भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सूर्य कुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे सहित टीम के खिलाड़ियों के फोटो अंगारेश्वर मंदिर के शिवलिंग के पास रखकर पूजन अर्चन किया। टीम के लिए भगवान से मांगा आशीर्वाद पुजारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत की जीत के लिए समस्त ब्राह्मण पुजारी परिवार ने पूजन किया है, और अंगारेश्वर भगवान से प्रार्थना की है कि टीम इंडिया इस बार भी विश्वकप भारत में लेकर आए। अंगारेश्वर भगवान शक्ति पराक्रम के कारक है, इसलिए उनसे प्रार्थना की है की पकिस्तान को धुल चटाकर विश्व कप एक बार फिर भारत टीम जीते। इसलिए यहां पूजन कर भगवान से टीम के लिए आशीर्वाद लिया है। अब मैच के बारे में जान लीजिए टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत vs पाकिस्तान मैच होगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों पड़ोसी शाम 7 बजे से एक-दूसरे के सामने होंगे। टॉस शाम 6.30 बजे होगा। हालांकि, कोलंबो में बारिश हो रही है। रविवार को भी दिन में बारिश का अनुमान है। हालांकि, मैच के टाइम में बारिश का आशंका 10% के आसपास ही है। भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, टीम ने अपना पहला टाइटल पाकिस्तान को फाइनल हराकर ही जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है, टीम 2007 और 2022 में रनर-अप रह चुकी है। टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है। भारत का दबदबा साबित करने वाले दो रिकॉर्ड टूर्नामेंट में 10 मैच से नहीं हारा भारत: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के नाम लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। टीम ने 2024 में 8 मैच जीते थे, अब 2026 में 2 मैच जीतकर टीम नया रिकॉर्ड बना चुकी है। पाकिस्तान को 8 में से 7 वर्ल्ड कप मैच हराए: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले गए, 7 में भारत और महज 1 में पाकिस्तान को जीत मिली। टी-20 इंटरनेशनल में भी भारत ही आगे है। दोनों ने ओवरऑल 16 टी-20 खेले, 13 में भारत और सिर्फ 3 में पाकिस्तान को जीत मिली। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *