कल की बड़ी खबर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से जुड़ी रही। भारत में UK की कारें, व्हिस्की, कपड़े और फुटवियर सस्ते होंगे। 24 जुलाई को भारत और यूके ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किया। वहीं प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें करीब 50 कंपनियां शामिल हैं। 25 से ज्यादा लोगों से भी पूछताछ की गई है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. भारत में UK की व्हिस्की-कारें सस्ती होंगी:दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन, जानिए और किन चीजों के दामों पर असर होगा भारत में UK की कारें, व्हिस्की, कपड़े और फुटवियर सस्ते होंगे। आज 24 जुलाई को भारत और यूके ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किया। 2022 से इस पर बातचीत चल रही थी। अब भारत के 99% सामानों को UK में जीरो टैरिफ पर निर्यात किया जाएगा। वहीं यूके के 99% सामान 3% एवरेज टैरिफ पर आयात होंगे। इससे 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2.ट्रम्प बोले- अमेरिकी कंपनियां भारतीयों की भर्ती रोकें:अमेरिकियों को पहले नौकरी दें; कहा- आजादी का फायदा उठाकर चीन में फैक्ट्रियां लगा रहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका की गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों को भारत में हायरिंग रोकने को कहा है। ट्रम्प ने कल वॉशिंगटन डीसी में आयोजित AI समिट में कहा अमेरिका की सबसे बड़ी टेक कंपनियां हमारी आजादी का लाभ उठाती हैं, लेकिन फैक्ट्रियां चीन में लगाती हैं और भारत से लोग भर्ती करती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अनिल अंबानी की 50 कंपनियों पर ED की रेड:₹3000 करोड़ के लोन फ्रॉड का मामला, यस बैंक से लिए पैसों का गलत इस्तेमाल का आरोप प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें करीब 50 कंपनियां शामिल हैं। 25 से ज्यादा लोगों से भी पूछताछ की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यस बैंक से लिए 3000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में गुरुवार, 24 जुलाई को की गई ये रेड दिल्ली और मुंबई में चल रही है। ये छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टाटा संस के चेयरमैन की कमाई ₹155 करोड़ हुई: एन चंद्रशेखरन की सैलरी पिछले साल 15% बढ़ी; CFO की कमाई में 8% का इजाफा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2025 में 155.81 करोड़ रुपए की सैलरी मिली, जो पिछले वित्त वर्ष (FY24) के वेतन से 15% ज्यादा है। एन चंद्रशेखरन किसी भारतीय कंपनी में सबसे अधिक वेतन पाने वाले प्रोफेशनल चीफ हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹1,653 गिरकर ₹98,880 प्रति 10 ग्राम पर आया:चांदी ₹758 फिसलकर ₹1.15 लाख किलो बिक रही, देखें अपने शहर के गोल्ड के रेट सोने-चांदी के दाम आज यानी 24 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,653 घटकर ₹98,880 प्रति 10 ग्राम पर आ गया । इससे पहले ये ₹1,00,533 पर था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6.दुनिया की पहली एयरबाइक, डीजल से भी उड़ेगी:200kmph की टॉप स्पीड, स्प्लेंडर बाइक से 4 गुना हल्की; कीमत ₹7 करोड़ पोलैंड की कंपनी वोलोनॉट ने एक नई एयरबाइक बनाई है, जो 200kmph की स्पीड से हवा में उड़ सकती है। खास बात ये है कि इसे 4 तरह के फ्यूल से उड़ाया जा सकता है। इसमें डीजल, बायोडीजल, जेट-A1 और केरोसिन शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…