जालंधर | भार्गव नगर में वीरवार को पीर बापू अब्दुल शाह कादरी खूह वाली सरकार का वार्षिक मेला करवाया गया। भक्तों ने दरबार में माथा टेककर सुख समृद्धि की कामना की। मेला सेवादार अमरीक सिंह की अगुवाई में करवाया गया। इस मौके अतुल भगत, पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह, कुलदीप गगन भी मौजूद रहे।


