भालूमाड़ा पुलिस ने गुमइंसान दस्तयाब की कार्रवाई

भालूमाड़ा पुलिस ने गुमइंसान दस्तयाब की कार्रवाई
भालूमाड़ा।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रं. 16/2024 दिनांक 05 मार्च 2025 को सूचनाकर्ता दलवीर सिंह उर्फ भोला सिंह पिता बनता सिंह उम्र 73 साल निवासी तीन न. दफाई वार्ड नं.11 ईदगाह के पीछे भालूमाड़ा थाना भालूमाड़ा का रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसका लड़का पप्पू उर्फ जसवंत सिंह पिता दलवीर सिंह उम्र 28 साल का दिनांक 09 फरवरी 25 को सुबह 07 बजे अपने घर से बिना बताये कही चला गया है जिसकी दिमागी संतुलन ठिक नही है की रिपोर्ट पर गुम इंसान सदर कायम कर गुम इंसान की पता तलाश की गई दौरान पता तलास दिनांक 25 अप्रैल 2025 को गुमशुदा पप्पू उर्फ  जसवंत सिंह को पेण्ड्रा छत्तीसगढ से दस्तयाब किया जाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको, स.उ.नि. विनोद द्विवेदी आर. 579 रविन्द्र मौर्य की रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *