भालेरी रोड नाले का काम अधूरा छोड़ा, फर्म को ब्लैक लिस्टेड करें : सहारण

जिला मुख्यालय के भालेरी रोड का 2019 में अधूरे छोड़े गए नाले का मुद्दा विधायक हरलाल सहारण ने गुरुवार को विधानसभा में विभिन्न मांगों की चर्चा के दौरान उठाया। सहारण ने कहा कि चूरू से भालेरी रोड का काम बाकी है, जिसे नागौर की एक फर्म को पीपीपी मोड़ पर 2019 में सड़क निर्माण का काम पूरा करना था। कंपनी के तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में चूरू में कलेक्ट्रेट से लेकर पंखा सर्किल तक नाला बनाया गया, वह जर्जर हालत में है। कई लोग गिरकर चोटग्रस्त हो चुके हैं यहां तक की एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी है। विधायक सहारण ने कहा कि कंपनी ने अभी तक काम पूरा नहीं किया। सरकारी नेत्र अस्पताल से पंखा रोड पर अंडरग्राउंड नाला बनाया जाना था, जिसके लिए नाले अभी नहीं डाले गए। स्थानीय लोगों ने कई बार मांग की एवं धरना प्रदर्शन किया, परन्तु बार-बार आश्वासन के बाद भी काम अधूरा है। विधायक ने सरकार से मांग की है कि ऐसी फर्म को ब्लैक लिस्टेड किया जाए। विधायक ने चूरू के भालेरी-सोमासी रोड के टोल नाके को समयावधि पूरी हो जाने पर बंद करने की मांग की। विधायक सहारण ने विधानसभा में रिंग रोड का मामला भी रखा। उन्होंने 2024-25 में बनने वाली इस रिंग रोड के लिए 750 रुपए जारी हो चुके हैं। डीपीआर भी बन चुकी है, पर टेंडर नहीं हो सके। रिंग रोड से तारानगर, भालेरी, सरदारशहर व राजगढ़ से आने वाले वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *