भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 3 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 10 नेशनल आईडी कार्ड बरामद

दिल्ली के आदर्श नगर से पुलिस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया। बुधवार सुबह खुफिया जानकारी और सर्विलांस के आधार पर एक ऑपरेशन के जरिये इन्हें पकड़ा हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शुरू में खुद को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच में उनके दावे झूठे पाए गए। पुलिस ने इनके पास से प्रतिबंधित मोबाइल एप्लिकेशन वाले तीन स्मार्टफोन और 10 बांग्लादेशी नेशनल आईडी कार्ड बरामद किए हैं। अब इन्हें वापस इनके देश भेजने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आज की बाकी बड़ी खबरें… AI समिट विरोध में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब न्यायिक हिरासत में, अंतरिम बेल खारिज नई दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट विरोध मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत के लिए बेल बॉन्ड और श्योरिटी के वेरिफिकेशन का आदेश दिया है और साफ किया कि यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही रिहाई संभव होगी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मामले में 13 अन्य आरोपी अब भी हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं वेरिफिकेशन में समय लगने की दलील के चलते कोर्ट ने चिब की अंतरिम बेल की अर्जी खारिज कर दी। असम में ₹5.93 करोड़ का नशा जब्त, 3 गिरफ्तार, CM सरमा बोले- तस्करों के लिए कहीं जगह नहीं असम के गुवाहाटी में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में 5.93 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया। इस मामले की सूचना मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया (X) पर साझा किया। उन्होंने लिखा – गुवाहाटी कामरूप मेट्रो और पथरकंडी में चलाए गए, अभियानों में 83,399 याबा टैबलेट और 10 किलो गांजा बरामद किया है। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि “हाईवे से घरों तक, अब उनके लिए छिपने की कोई जगह नहीं है।” जब्त की गई याबा टैबलेट भारत में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं क्योंकि इनमें ‘मेथामफेटामाइन’ जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ होते हैं। जम्मू-कश्मीर में LoC के पास मिले 9 जंग लगे मोर्टार शेल, सेना ने धमाका कर किया नष्ट जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास एक सीमावर्ती गांव में सेना को नौ पुराने और जंग लगे मोर्टार शेल मिले हैं। यह घटना शनिवार को मेंढर सेक्टर के मनकोट इलाके की है। अधिकारियों ने बताया आर्मी के जवानों को एरिया डोमिनेशन के दौरान मनकोट इलाके में मोर्टार शेल बिखरे हुए मिले। पूरे इलाके को घेर लिया गया और आर्मी के बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर भेजा बिना किसी नुकसान के कंट्रोल्ड धमाकों में सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। केरल के कोझिकोड में कार-ट्रक में टक्कर, 4 की मौत और एक घायल केरल के कोझिकोड में शनिवार सुबह एक कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों में रमनाट्टुकारा के रहने धिनिल और फेरोक के रहने वाले अजीश, विमल और श्यामलाल शामिल हैं। पांचवा व्यक्ति गंभीर घायल है। घटना सुबह 3.25 बजे रमनाट्टुकारा के मॉडर्न बाजार इलाके में हुई। एआई समिट हंगामा मामले में IYC नेशनल प्रेसिडेंट चिब को जमानत मिली दिल्ली एआई समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। शुक्रवार देर रात 12.30 बजे उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया था। यहीं पर सुनवाई हुई। पुलिस ने चिब की रिमांड 7 दिन और रिमांड बढ़ाने की मांग की, लेकिन जज ने इससे इनकार किया और चिब को ₹50 हजार के बॉन्ड पर जमानत दी। चिब को 24 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। महाराष्ट्र के भिवंडी में डाइंग यूनिट में आग लगी, कोई घायल नहीं महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी औद्योगिक क्षेत्र में एक डाइंग (रंगाई) यूनिट में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग शुक्रवार देर रात भीवंडी के कल्याण नाका के पास खोका कंपाउंड स्थित परिसर में लगी थी। नगर निगम आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी के मुताबिक पूरी रात की मेहनत के बाद आग बुझाई गई। हादसा किस वजह से हुआ, पता लगाया जा रहा है। PM गरीब कल्याण अन्न योजना में फोर्टिफाइड चावल कुछ समय के लिए बंद, सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं के कारण वितरण रोका सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं का हवाला देते हुए PM गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल फोर्टिफिकेशन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने सप्लाई इसलिए रोकी है क्योंकि उसके स्टोरेज टाइम और गुणवत्ता को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। अब इसकी समीक्षा की जा रही है। फोर्टिफाइड चावल वह चावल है जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया कम करना था, खासकर गरीब और ग्रामीण आबादी में। फोर्टिफाइड चावल में मिलाए गए पोषक तत्व समय के साथ खराब हो सकते हैं। अगर यह लंबे समय तक गोदामों में रखा रहे तो इसकी पोषण गुणवत्ता घट सकती है। साथ ही स्वाद और रंग में बदलाव आ सकता है। यह प्रोग्राम 2019 में पायलट के तौर पर शुरू किया गया था। शुरुआत में खास ज़िलों को टारगेट किया गया था। इसे फेज में बढ़ाया गया। मार्च 2022 तक ICDS और PM POSHAN को कवर किया गया, मार्च 2023 तक PDS के तहत ज़्यादा बोझ वाले 291 ज़िलों तक पहुंच गया, और मार्च 2024 तक पूरे देश में रोलआउट किया गया। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने अप्रैल 2022 में सभी स्कीमों में पूरी तरह से लागू करने की मंज़ूरी दी थी। शिलॉन्ग के असम रेजिमेंट सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत, दावा- संदिग्ध मेनिंगोकोकल संक्रमण था
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में असम रेजिमेंट सेंटर (एआरसी) में दो अग्निवीर ट्रेनी की संदिग्ध मेनिंगोकोकल बैक्टीरियल संक्रमण से मौत हो गई। जबकि 28 अन्य ट्रेनी युवाओं को मिलिट्री हॉस्पिटल में निगरानी में रखा गया है। पहली मौत पिछले सप्ताह हुई, जबकि दूसरी सोमवार (23 फरवरी) को। दोनों ट्रेनी शिलॉन्ग के हैप्पी वैली स्थित एआरसी में ट्रेनिंग ले रहे थे। तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन में अकड़न और त्वचा पर रैशेज दिखने के बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा कि इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई। आर्मी ने तुरंत कंटेनमेंट शुरू किया है। स्थिति गंभीर होती देख मेघालय सरकार ने शुक्रवार को एडवायजरी जारी कर पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *