BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को ‘खाली ट्रंक’ वाले बेंगलुरु मेट्रो किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तेजस्वी ने कहा कि यह शर्म की बात है कि बेहतर सड़कें, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं देने के बजाय, राज्य सरकार जबरदस्ती कर रही है और लोगों को हिरासत में ले रही है। हम किफायती पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मांग कर रहे हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… यूपी के कानपुर में लैंबोर्गिनी ने लोगों को टक्कर मारी, 6 घायल कानपुर में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने लेम्बोर्गिनी कार से 6 से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बुलेट सवार 10 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया। कारोबारी का बेटा कार के अंदर बैठा रहा। उसके गार्ड्स ने लोगों के साथ धक्का मुक्की की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश, सेना ने फायरिंग की जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चत्रू इलाके में रविवार शाम आतंकियों की तलाश की गई। अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर सेना ने फायरिंग भी की है। पूरे इलाके के घेरकर सर्चिंग की गई। यहां पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है। 11 साल बाद केंद्र सरकार के वकीलों की फीस बढ़ी केंद्र सरकार की ओर से अदालतों में पैरवी करने वाले वकीलों की फीस में करीब 11 साल बाद बढ़ोतरी की गई है। कानून मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग ने इस संबंध में 5 फरवरी को अधिसूचना जारी की है। नई व्यवस्था के तहत नियमित अपील और बचाव याचिकाओं की अंतिम सुनवाई में पेश होने वाले ग्रुप ‘ए’ के वकीलों को अब प्रति केस, प्रतिदिन 21,600 रुपए मिलेंगे। पहले यह राशि 13,500 रुपए थी। ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ के वकीलों की फीस 9,000 रुपए से बढ़ाकर 14,400 रुपए कर दी गई है। सरकारी वकीलों की फीस में पिछला संशोधन अक्टूबर 2015 में किया गया था। यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन विश्वविद्यालयों में सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर देशभर के छात्र संगठनों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक आंदोलनों ने एकजुट होकर ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी, यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन की शुरुआत की है। इसका औपचारिक लॉन्च रविवार को दिल्ली के एचकेएस सुरजीत भवन में किया गया। मंच से 13 फरवरी को ऑल इंडिया प्रोटेस्ट डे का ऐलान किया गया, जिसमें देशभर के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


