भास्कर अपडेट्स:मंड्या में केमिकल फैक्ट्री के टैंक में धमाका; दो लोगों की मौत, गैस कटर से कैप खोलते वक्त हुआ हादसा

कर्नाटक के मंड्या तालुका में रविवार को एक केमिकल फैक्ट्री में में केमिकल स्टोरेज टैंक में धमाका हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मंड्या के एमआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करेकटे गांव के पास हुआ। टैंक का कैप गैस कटर से खोला जा रहा था। तभी अचानक धमाका हो गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में 8000 से ज्यादा म्यूल अकाउंट्स फ्रीज किए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने फर्जी खातों (म्यूल अकाउंट्स) का बड़ा नेटवर्क पकड़ा है। इन खातों का इस्तेमाल आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग के लिए होता था। एजेंसी ने तीन साल में 8000 से ज्यादा ऐसे अकाउंट्स फ्रीज किए हैं। इन खातों से मनी लॉन्ड्रिंग और फाइनेंशियल फ्रॉड भी होता था। ये अकाउंट अक्सर अनजान लोगों के होते हैं, जिन्हें आसान कमीशन और कम से कम रिस्क का भरोसा देकर लालच दिया जाता था। उन्हें अकाउंट को कुछ समय के लिए पार्किंग अकाउंट के तौर पर इस्तेमाल करने के बहाने अपने बैंकिंग क्रेडेंशियल का पूरा एक्सेस देने के लिए मनाया जाता है। महाराष्ट्र में ATS की 21 लोकेशन पर छापेमारी, आतंकी संगठन द्वारा युवाओं को एक्टिव करने की सूचना मिली थी महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने राज्य में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया है। मुंबई ATS ने सुबह से यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड़ में 14 जगहों और अहिल्यानगर (अहमदनगर) में 7 जगहों सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ATS को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ युवाओं को आतंकी संगठनों से संपर्क करके एक्टिव करने की कोशिश हो रही है। ATS के मुताबिक, ये ऑपरेशन सुबह से जारी है। टीमों ने इन इलाकों में संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर बहस और वोटिंग 9 मार्च को होगी- किरेन रिजिजू लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष के नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस और वोटिंग 9 मार्च को होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को यह जानकारी दी। रिजिजू ने कहा कि बजट सेशन का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। सेशन दिलचस्प होगा क्योंकि कई जरूरी कानून और एक क्रिटिकल बिल संसद में पास होने के लिए पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां सेशन के पहले अपना विरोध जारी रखती हैं, तो यह उनके लिए नुकसानदायक होगा। जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने जैश-ए-मौहम्मद के पाकिस्तानी कमांडर सैफुल्लाह के पोस्टर लगाए जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के पाकिस्तानी कमांडर सैफुल्लाह के पोस्टर और होर्डिंग प्रमुख जगहों पर लगाए हैं। ये पोस्टर पुलिस चेकपॉइंट्स और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैं। सैफुल्लाह के किश्तवाड़ जिले में छिपे होने की जानकारी है। सैफुल्लाह पिछले करीब दो साल से डोडा और किश्तवाड़ के इलाकों में एक्टिव है। वह JeM का मुख्य कमांडर है। दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया दिल्ली के बवाना इलाके में दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर्स के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह तीनों शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे। वे बवाना-मुंडका नहर क्षेत्र में थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जब टीम ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। चेन्नई कोर्ट ने DMK नेता सिवाजी कृष्णमूर्ति को 3 साल की सजा सुनाई, राज्यपाल और भाजपा नेता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप चेन्नई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने DMK नेता जे. सिवाजी कृष्णमूर्ति को तीन साल की सजा सुनाई है। सिवाजी पर 2023 में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और भाजपा नेता खुशबू सुंदर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। मामला 16 जून 2023 को DMK की सार्वजनिक सभा से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, सिवाजी कृष्णमूर्ति ने भाषण में राज्यपाल आरएन रवि, खुशबू सुंदर, विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और पूर्व मंत्री डी. जयकुमार के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। दिल्ली में जेल से छूटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या नई दिल्ली के रोहिणी में जेल से छूटे आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की पहचान साहिल के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि सिर्फ एक राउंड गोली चलाई गई थी। अधिकारियों को शक है कि यह हत्या किसी बड़े गैंगवॉर का हिस्सा हो सकती है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जांच चल रही है। दिल्ली में इलेक्ट्रिक बेड पर सो रहे आदमी की करंट लगने से मौत नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के त्रि नगर इलाके में इलेक्ट्रिक बेड से करंट लगने से 45 साल के एक आदमी की मौत हो गई। 12 फरवरी को केशव पुरम पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई, जिसमें कॉलर ने कहा कि उसके भाई की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान धीरज कौशिक के रूप में हुई। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि एक बिजली का तार और एक इलेक्ट्रिक सॉकेट बेड से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि करंट लगने की वजह बिजली की खराबी या असुरक्षित वायरिंग हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *