भास्कर अपडेट्स:लालकृष्ण आडवाणी की हालत में सुधार, जल्द ICU से शिफ्ट किए जाने की संभावना

भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की सेहत में सुधार हो रहा है। अपोलो अस्पताल के मुताबिक 12 दिसंबर से वो ICU में डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अगले 1-2 दिनों में उन्हें ICU से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ED ने मैजिकविन मामले में दिल्ली, मुंबई और पुणे की 21 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, 30 लाख रुपए जब्त प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मैजिकविन मामले को लेकर दिल्ली, मुंबई और पुणे में 21 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मैजिकविन मामला मेन्स टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के अवैध प्रसारण और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा है। मंगलवार को ईडी ने जानकारी दी कि 10 और 12 दिसंबर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 30 लाख रुपए, अवैध दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त की गईं। यह कार्रवाई अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस द्वारा मैजिकविन एप और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद की गई। पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की मरम्मत शुरू, 3 महीने का लग सकता है समय पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की मरम्मत का काम मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने शुरू किया। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि मरम्मत का काम दोपहर 1 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। ASI ने तीन महीने में मरम्मत पूरी करने का आश्वासन दिया है, लेकिन राज्य सरकार ने इसे जल्द से जल्द करने के लिए कहा है। मरम्मत कार्य मंदिर के 12वीं सदी के ढांचे और देवताओं की दैनिक पूजा-अर्चना को प्रभावित किए बिना किया जाएगा। ASI के अधिकारी डी.बी. गार्नायक ने बताया कि पहले स्कैफोल्डिंग लगाई जाएगी, उसके बाद दीवारों से प्लास्टर हटाकर सफाई और पुराने लोहे के बीम और फटे पत्थरों की मरम्मत की जाएगी। रत्न भंडार के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों की मरम्मत होगी, लेकिन यह काम शनिवार, रविवार और छुट्टियों के दिनों में नहीं किया जाएगा, ताकि भक्तों को असुविधा न हो। बांग्लादेश में तिरंगे के अपमान के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन, निजी अस्पतालों से बांग्लादेशियों का इलाज न करने की मांग पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मंगलवार को लोगों ने बांग्लादेश में तिरंगे के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। सैल्यूट तिरंगा संगठन के सदस्यों ने ईएम बायपास के एक प्रायवेट हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन करते हुए शहर के अस्पतालों से पड़ोसी देश के लोगों का इलाज न करने की मांग की। संगठन ने मांग की है कि बांग्लादेशी नागरिकों को तिरंगे के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, नई दिल्ली, मुंबई, असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों में लोग रैलियां निकाल रहे हैं। बांग्लादेश की 17 करोड़ आबादी में करीब 8% फीसदी हिंदू हैं। 5 अगस्त को शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद से बांग्लादेश के 50 से ज्यादा जिलों में हिंदुओं पर 200 से ज्यादा हिंसक हमले हो चुके हैं। बहरीन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग केरल के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को बहरीन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को टायर में खराबी आने के कारण वापिस बुलाया गया। सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट की कोचीन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद टायर में खराबी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद उसे वापिस बुलाने का फैसला किया गया है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही से वॉक आउट किया, परभणी हिंसा और बीड में सरपंच के मर्डर का विरोध कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को परभणी हिंसा और बीड जिले में सरपंच की हत्या के विरोध में महाराष्ट्र विधानसभा में कार्यवाही का बहिष्कार किया। शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद गुट) के विधायकों ने भी कांग्रेस के साथ विधानसभा से वॉक आउट किया। समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी विधानसभा में ही मौजूद रहे। महाराष्ट्र के परभणी में आरोपी सोपन दत्ताराव पवार (45) ने 10 दिसंबर को रेलवे स्टेशन के सामने अंबेडकर स्मारक में संविधान की प्रतिकृति को तोड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 11 दिसंबर को अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान हिंसा भड़क गई थी। परभणी के कई इलाकों में दुकानों-गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और कुछ इलाकों में लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली, 9 दिनों में पांचवीं घटना मंगलवार को दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी मिली। यह इस हफ्ते की दूसरी और पिछले 9 दिनों में पांचवीं घटना है। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड टीम, पुलिस, बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड ने तलाशी ली, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 13 दिसंबर को दिल्ली के 30 स्कूलों को धमकी मिली थी। स्कूलों में ईमेल भेजने वाले ने लिखा कि 13-14 दिसंबर को पेरेंट्स मीटिंग और स्पोर्ट्स डे पर बम विस्फोट होंगे। 9 दिसंबर को 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था। धमकी के बाद बच्चों को वापस घर भेज दिया गया था। मेल भेजने वाले ने बम विस्फोट न करने के बदले 30 हजार अमेरिकी डॉलर मांगे थे। गुजरात के भावनगर जिले में बस और डंपर ट्रक में टक्कर, 6 लोगों की मौत 10 घायल गुजरात के भावनगर में मंगलवार सुबह एक बस और डंपर में टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और करीब 10 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब छह बजे त्रपज गांव के पास हुआ, जब बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी। बस ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं। अमेरिका के स्कूल में नाबालिग छात्र की गोलीबारी में शिक्षक की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया अमेरिका के विस्कॉन्सिन के एक ईसाई स्कूल में 17 साल के छात्र ने गोलीबारी की। इस घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने हमलावर छात्र को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक 6 लोग घायल हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *