रायपुर में दैनिक भास्कर की सफलता के ऐतिहासिक 36 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसे भास्कर उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 24 जनवरी से होगी। 24 से 28 जनवरी तक विधानसभा रोड के रामा वर्ल्ड में सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस उत्सव का आगाज आस्था, उत्साह और रोमांच के साथ होगा। पहले दिन रोचक टॉक शो में एक मंच पर योग गुरु बाबा रामदेव और आध्यात्म गुरु पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) रहेंगे। शो को एंकर चित्रा त्रिपाठी होस्ट करेंगी। 26 जनवरी आयोजित कवि सम्मेलन में कवि कुमार विश्वास रहेंगे। 27 जनवरी नाटक हमारे राम का मंचन होेगा। उत्सव का समापन 28 जनवरी एक्टर आमिर खान और बेटे जुनैद के साथ होगा। दैनिक भास्कर के पाठकों को सभी इवेंट में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। इनका होगा सहयोग: अदाणी ग्रुप प्रेजेंट्स भास्कर उत्सव में गोयल टीएमटी, आमचो बस्तर, इब्लू, राहुल ट्रेवल्स, मैव्रिक एक्टिवेशन, मे-फेयर ग्रुप का सहयोग मिल रहा है। माय एफएम, वेन्यू पार्टनर रामा वर्ल्ड, ब्रॉडकॉस्ट पार्टनर एबीपी न्यूज और डिजिटल पार्टनर डिजिटल खिड़की हैं। रायपुर में भास्कर के 36 वर्ष पूरे होने पर 24 से 28 तक भास्कर उत्सव बाबा रामदेव-धीरेंद्र शास्त्री होंगे एक मंच पर, एंकर चित्रा पूछेंगी सवाल कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास, हमारे राम का मंचन, आमिर भी आएंगे 24 जनवरी: योग गुरु बाबा रामदेव और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) एक मंच पर होंगे। आप इनसे जान सकेंगे सफल-सुखद जीवन के मूल मंत्र। मशहूर न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी इनसे सवाल पूछेंगी। 26 जनवरी: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के साथ सुरेंद्र दुबे, दिनेश बावरा, सुदीप भोला, पदमिनी शर्मा और पियूष मालवीय सुनाएंगे कविताएं। श्रोताओं को हंसाएंगे, गुदगुदाएंगे और सामयिक मुद्दों पर गंभीर भी करेंगे। 27 जनवरी: ‘हमारे राम’ में रामायण के प्रसंगों की प्रस्तुति देंगे अभिनेता आशुतोष राणा व राहुल भूचर। हरलीन कौर रेखी, करण शर्मा, दानिश अख्तर सैफी एवं अन्य कलाकार होंगे। 28 जनवरी: टॉक शो में अभिनेता आमिर खान अपने बेटे जुनैद के साथ एक मंच पर होंगे। आप प्रेरक, रोमांचक फिल्मी बातों का आनंद ले सकेंगे। अपने आमंत्रण-पत्र
(फ्री पास) तुरंत ले लीजिए
भास्कर उत्सव में आपका स्वागत है…
जिस इवेंट में आप शामिल होना चाहते हैं, उसके आमंत्रण-पत्र (फ्री पास) के लिए देखें आज का इनसाइड पेज।
भास्कर उत्सव के सभी कार्यक्रमों में प्रवेश केवल आमंत्रण-पत्र से मिलेगा। आप सभी कार्यक्रमों के आमंत्रण-पत्र (फ्री पास) एक साथ प्राप्त कर सकते हैं।


