भास्कर एप पर फोटो अपलोड होते ही टॉयलेट की सफाई:सीवरलाइन जाम है, स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही… सीधे अधिकारियों तक जाएगी शिकायत

दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट आम लोगों की समस्याओं को दूर कराने में मदद कर रहा है। यहां पोस्ट की गईं समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। ऐसा एप के खास फीचर की वजह से हो रहा है। किसी भी यूजर द्वारा जिस विभाग से संबंधित समस्या पोस्ट की गई है, वह सीधे उसी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचती है। 30 जनवरी को सेगमेंट को लॉन्च किया गया था। इसके बाद शहर के हर इलाके से लोगों ने अपनी समस्याएं पोस्ट कीं। इन समस्याओं पर अधिकारियों ने भी कार्रवाई करना शुरू कर दिया। यूजर की ऐसी ही एक पोस्ट पर नगर निगम प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। हंस मार्ग के रहने वाले आरके गोदारा ने रिद्धि-सिद्धि चौराहे और हंसमार्ग पर पब्लिक टॉयलेट में गंदगी की शिकायत पोस्ट की थी। इसके बाद नगर निगम के जेईएन परमजीत मौके पर पहुंचे और सफाई करवाई। जेईएन परमजीत ने बताया कि उन्हें भास्कर एप के जरिए यह शिकायत मिली। लोगों को अपनी समस्याएं बताने और हम तक पहुंचाने का यह अच्छा और आसान तरीका है। आप भी अपनी जनसमस्याओं को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। जयपुर के लोग इस सेगमेंट के जरिए सड़क, गंदगी, रोडलाइट और सीवरेज की समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। अजमेर रोड इलाके के रहने वाले सुरेश महावर ने भास्कर समाधान के जरिए शिकायत दर्ज कराई कि अजमेर पुलिया, जो एमआई रोड की ओर जाती है, उसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। पुलिया के बीचों-बीच बड़ा कटाव हो गया है, जिससे आए दिन वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। एक यूजर सरफराज ने बताया कि उनके इलाके में पिछले एक महीने से सीवर लाइन जाम पड़ी है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। जसवंत नगर से मोहित सिंह नरूका ने शिकायत दर्ज कराई कि प्लॉट नंबर 377 के सामने स्थित खाली प्लॉट में लगा बिजली का पोल झुका हुआ है। पोल का एंगल सड़क की बजाय एक मकान की ओर होने से सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मांग की है कि पोल का एंगल बदलकर सड़क की ओर किया जाए, ताकि रात के समय अंधेरे की समस्या से निजात मिल सके। सोडाला क्षेत्र की रूप विहार कॉलोनी से राम किशोर ने मोहल्ले में सीवर लाइन जाम होने की समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। नगर निगम जेईएन परमजीत बने ‘पब्लिक के स्टार’
रिद्धि-सिद्धि चौराहे और हंसमार्ग पर स्थित पब्लिक टॉयलेट में लंबे समय से सफाई नहीं हो रही थी। क्षेत्र के लोगों ने इसकी कई बार शिकायत की। दैनिक भास्कर का भास्कर समाधान सेगमेंट लॉन्च होने के बाद हंस मार्ग के रहने वाले आरके गोदारा ने इसकी फोटो और समस्या पोस्ट की। यह पोस्ट निगम के संबंधित अधिकारी जेईएन परमजीत के पास पहुंची। उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। जेईएन परमजीत मौके पर पहुंचे तो वाकई में टॉयलेट काफी गंदा था। उन्होंने इसकी सफाई करवाई। परमजीत ने बताया कि भास्कर समाधान के जरिए उन तक ये पोस्ट पहुंची। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रिस्पांस के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी और आसान बनाया गया है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं समाधान हो गया
एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। मुरलीपुरा क्षेत्र में चौमूं पुलिया के पास रहने वाले लेखराज ने शिकायत की थी कि वहां रोड लाइट लंबे समय से बंद थी, जिससे रात में सड़क पर अंधेरा रहता था। भास्कर की पहल के बाद संबंधित विभाग ने लाइट को दुरुस्त कर दिया। लेखराज ने खुद बताया कि समाधान हो गया है। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास
इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे, ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर समाधान सेगमेंट पर अपने क्षेत्र की समस्या देखने या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। … भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप पर जन समस्याओं के समाधान का सेगमेंट लॉन्च:जलदाय, यूडीएच और गृह राज्यमंत्री ने की शुरुआत; कहा- अधिकारी जिम्मेदार बनेंगे, सरकार और आमजन जुड़ेंगे दैनिक भास्कर एप पर आमजन की समस्याओं को सामने लाने के लिए न्यू सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’ लॉन्च हो गया है। इसकी खास बात ये है कि जनता जो समस्या पोस्ट करेगी, जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी उस पर अपना समाधान दे सकेंगे। ये सभी पाठकों को दिखेगा। पढ़ें पूरी खबर… जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’, अब प्रमुखता से उठाई जाएंगी जनसमस्याएं जयपुर में बढ़ती सिविक समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में दैनिक भास्कर ने एक नई पहल की है। भास्कर एप पर नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’ लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए अब आम लोग अपनी रोजमर्रा की समस्याएं सीधे सामने रख सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *