भास्कर एप पर 8 मार्च तक बढ़ा सरपंच रेटिंग सर्वे:एक क्लिक में जानें आपके गांव के सरपंच का काम कैसा, सर्वे गोपनीय, नाम-नंबर नहीं होंगे सार्वजनिक

पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर सरपंच रेटिंग सर्वे में पूरे राजस्थान के लोग भाग ले रहे हैं। यह सर्वे 23 फरवरी को लॉन्च किया गया था। लोग अपने सरपंच को पानी, सड़क, रोड लाइट, नाली और शौचालय जैसे आधारभूत मुद्दों पर 1 से 5 नंबर तक रेटिंग दे रहे हैं। लोग ये भी देख सकते हैं कि जनता ने उनके गांव के सरपंच को कितने नंबर दिए हैं। लोगों के उत्साह को देखते हुए अब इस सर्वे को 8 मार्च तक बढ़ाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हो सकें। सैंड आर्टिस्ट ने बनाई सर्वे से जुड़ी कलाकृति
पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने सर्वे से जुड़ी कलाकृति बनाई है। अजय देश और विदेश के बड़े मुद्दों पर ऐसी कलाकृति बनाते हैं, जो चर्चित भी रहते हैं। अजय रावत ने कहा कि छोटे-छोटे गांवों में कई मुद्दे होते हैं, लेकिन उन्हें कभी बड़े प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिल पाती। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब ग्रामीण खुद से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय दे रहे हैं। इसीलिए उन्होंने ये कलाकृति बनाई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ये मैसेज मिल सके कि वे सर्वे में जरूर शामिल हों। सर्वे पूरी तरह से गोपनीय सर्वे में जनहित से जुड़े मुुद्दों पर लोगों से रेटिंग मांगी गई है। वे ये बता सकते हैं कि उनके गांव में सरपंच ने कैसा काम किया है। सर्वे पूरी तरह से गोपनीय है। यानी इसमें शामिल होने वालों के नाम या नंबर नहीं बताए जाते हैं। इसलिए लोग अपनी बेबाक राय दे सकते हैं। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। सरपंच को नंबर देते ही मिलेगा रिजल्ट
दैनिक भास्कर एप पर किए जा रहे इस सर्वे की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सब्मिट करेंगे, उसी समय आपको अपने गांव के सरपंच को जनता द्वारा दिए गए कुल औसत नंबर दिखाई देंगे। यानी एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने सरपंच के काम से कितनी संतुष्ट है। ये सर्वे पूरी तरह गोपनीय है। पंचायत चुनाव के परिणाम भी एक क्लिक पर मिलेंगे
दैनिक भास्कर एप के पंचायत सर्वे में शामिल हो चुके पाठक एक क्लिक पर पंचायत चुनाव के परिणाम भी देख सकेंगे। यानी जब भी चुनाव होगा और रिजल्ट आएगा पाठकों को सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत चुननी होगी। इस तरह शामिल हो सकते हैं सरपंच रेटिंग सर्वे में- दूसरे गांव के सरपंचों की रेटिंग भी देखें
अपने गांव के सरपंच को रेटिंग देने के बाद आप राज्य के किसी अन्य गांव के सरपंच की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य पंचायतों और गांवों के सरपंचों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा। आपको सिर्फ जिले, पंचायत समिति और उस ग्राम पंचायत का चयन करना है, जहां के सरपंच की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको वहां के सरपंचों को जनता द्वारा दिए गए नंबर देख सकते हैं। ———– सरपंच रेटिंग सर्वे से संबंधित ये खबरें भी पढ़िए…. पंचायत चुनाव से पहले आपके नाम जरूरी चिट्ठी:जिस सरपंच को वोट दिया, क्या वे दूर कर पाए आपकी समस्याएं, दैनिक भास्कर एप पर बताएं अपनी राय राम-राम सा इस चिट्ठी को ध्यान से पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए बेहद जरूरी है। आपके गांव में सड़क, पानी, बिजली और नाली का क्या हाल है? (पढ़िए पूरी खबर) मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग: आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर 23 फरवरी से राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की थी। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *