छत्तीसगढ़ में दैनिक भास्कर का एग्जिट पोल नगर निगम चुनाव में भी सटीक बैठा है। दैनिक भास्कर डिजिटल ने 4 दिन पहले ही बता दिया था कि नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी के खाते में 10 में से 10 निगम जाएंगे, जो अनुमान के मुताबिक सही साबित हुआ। इससे पहले विधानसभा चुनाव और लोकसभा में भी दैनिक भास्कर का ही एग्जिट पोल सही साबित हुआ था। दैनिक भास्कर डिजिटल ने ‘हवा के रुख’ में बताया था कि, विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। साथ ही हवा के रुख में लोकसभा चुनाव में भी 10 सीट बीजेपी को और एक कांग्रेस को दी थी। चुनाव के बाद अनुमान के मुताबिक ही रिजल्ट आए। अब जानिए कहां कौन जीता ? छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। रायपुर से मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस की दीप्ति दुबे को उन्होंने डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। इस जीत के साथ ही भाजपा में जश्न शुरू हो गया है। कोरबा में संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोट से हरा दिया है। वहीं बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांगेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हरा दिया है। रायगढ़ में भी जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से शिकस्त दी है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को दी शिकस्त इसके साथ ही जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से पार्षद चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बहू हारीं चुनाव बता दें कि 4 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं हैं। कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया है। रायपुर में मीनल चौबे 1,38,418 वोट से बढ़त बनाई हुई हैं। 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। ——————————- पढ़िए डिजिटल की कौन-कौन सी खबरों पर लगी विश्वसनीयता की मुहर ? 1. कहीं 10 में 10 नंबर न मिल जाए भाजपा को: चिरमिरी को छोड़कर बाकी जगह BJP की राह आसान लग रही, नतीजे 15 को आएंगे विधानसभा, फिर लोकसभा और अब नगर निगम के चुनाव…आखिरकार निपट ही गए। महाकुंभ हिन्दुत्व में आस्था का सैलाब लेकर आया और इसके बाद दिल्ली चुनाव के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी के अंदर जो जोश भरा, उसका थोड़ा-बहुत असर तो छत्तीसगढ़ के नगर निगम चुनाव में भी पड़ना स्वाभाविक है। पढ़ें पूरी खबर… 2. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों का ‘पोल ऑफ पोल्स’: भाजपा 10, कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान; 2 पर कांटे की टक्कर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। लगभग सारे एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में पिछले लोकसभा चुनाव की स्थिति से ज्यादा बेहतर भाजपा दिखाई दे रही है। भाजपा को 10 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान जता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…


