भास्कर-थॉमस कुक ट्रैवल मेला 22 को ; एक ही जगह मिलेंगे देश-विदेश के हॉलिडे पैकेज

भास्कर न्यूज | जालंधर दैनिक भास्कर और टूरिज्म सेक्टर की प्रमुख कंपनी थॉमस कुक मिलकर जालंधर में 22 फरवरी को ट्रैवल मेले का आयोजन कर रहे हैं। ये मेला पुलिस लाइंस स्थित होटल प्रेसिडेंट में सुबह 10 से रात 8 बजे तक चलेगा। यहां पर एक ही जगह पर देश-विदेश के कई हॉलिडे पैकेज की जानकारी मिलेगी। मौके पर ही इनकी खरीददारी की जा सकती है। दैनिक भास्कर के रीडर्स को 35000 रुपए की कीमतों में छूट मिलेगी। रजिस्टर करने के लिए 98190 18994 पर मिस्ड कॉल दें। ग्रैंड ट्रैवल मेले में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों तरह के डेस्टिनेशन की जानकारी मिलेगी। जिसमें अंतरराष्ट्रीय में यूरोप, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, दुबई-अबू धाबी, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, मॉरीशस, मालदीव, बाली और वियतनाम (आसान वीजा पैकेज के साथ)। और घरेलू में असम, मेघालय, केरल, हिमाचल, अंडमान शामिल हैं। धार्मिक व आध्यात्मिक यात्रा में हेलीकॉप्टर से चार धाम यात्रा। कैलाश मानसरोवर और रामायण ट्रेल। मुक्तिनाथ (नेपाल) और अनंत काशी अयोध्या का पैकेज। इसके साथ 24×7 कस्टमर सपोर्ट, ट्रिप प्रोटेक्शन और आसान कैंसिलेशन की सुविधा। परिवार के साथ मजेदार गेम्स खेलने और इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा। ट्रैवल एक्सपर्ट्स और टूर मैनेजर्स से मिलने के मौके मिलेंगे । हर यूरोप बुकिंग पर फ्री अमेरिकन टूरिस्टर बैग और बंपर ड्रॉ में फ्री गोवा ट्रिप जीतने का मौका मिलेगा । इवेंट में एंट्री पूरी तरह फ्री है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *