भास्कर प्रीमियर लीग-7: दूसरे दिन रोमांचक रहे मुकाबले:एमपी टाइगर, अल्फा इंपीरियल और एडिटोरियल की शानदार जीत

भोपाल के गौतम नगर खेल मैदान में चल रही दैनिक भास्कर समूह की इनहाउस क्रिकेट लीग भास्कर प्रीमियर लीग (BPL-7) के दूसरे दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दिन के तीनों मैचों में खिलाड़ियों का जोश और प्रतिस्पर्धा देखने लायक रही। दिन के पहले मुकाबले में एमपी टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को सात विकेट से मात दी। इस जीत के हीरो रहे गौरव शर्मा, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए सात विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गौरव को यह पुरस्कार रविंद्र गुप्ता ने प्रदान किया। दूसरे मुकाबले में अल्फा इंपीरियल ने बेहतरीन संतुलन के साथ खेलते हुए मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम किया। टीम की इस आसान जीत में ललित शर्मा का योगदान निर्णायक रहा, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह सम्मान मम्तेश शर्मा ने प्रदान किया। दिन का तीसरा और सबसे रोमांचक मैच एडिटोरियल और प्लांट टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिटोरियल ने टूर्नामेंट के सीजन-7 का अब तक का अधिकतम स्कोर 197 रन खड़ा किया। जवाब में प्लांट की टीम दबाव में आकर 95 रन पर सिमट गई। इस तरह एडिटोरियल ने मुकाबला 102 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। इस मैच में अनूप दुबे ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों पर 116 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस असाधारण पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अनूप को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर राजकुमार साहू ने सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *