जयपुर शहर में सड़कों पर फैली गंदगी, जलभराव से बदहाल रास्ते, हादसों को न्योता देते गड्ढे और अंधेरे में डूबे मोहल्लों की समस्याएं अब केवल शिकायत तक सीमित नहीं रह गई हैं।दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए नागरिकों ने खुलकर अपनी बात रखी, जिसके बाद जिम्मेदार विभागों तक जमीनी हालात पहुंचे और कई क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई भी हुई। ‘भास्कर समाधान’ अब केवल एक मंच नहीं, बल्कि शहर में व्यवस्था सुधार की एक सशक्त कड़ी बनता जा रहा है, जहां जनआवाज से बदलाव की शुरुआत हो रही है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।
सड़क पर कचरा पड़ा होने से फैली गंदगी जयपुर के आगरा रोड इलाके के पाल्डी मीना क्षेत्र से राजेश वाजपेयी ने सेगमेंट पर पोस्ट कर बताया कि गलियों में लंबे समय से कचरा पड़ा हुआ है। कचरा उठाने वाली गाड़ी नियमित रूप से नहीं आती, जिससे घरों का कचरा भी सड़कों पर जमा हो रहा है और बदबू व गंदगी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव और कीचड़ से बदहाल सड़क पृथ्वीराज नगर क्षेत्र की प्रेमलता जैन ने सड़क की गंभीर स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से हालात और खराब हो रहे हैं। गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता सांगानेर फाटक के पास कल्याणपुरा रोड से राजेश सैनी ने बताया कि सीमेंट गोदाम के सामने पिछले एक साल से सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दो महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में मोहल्ला गिरधारीपुरा के जानकी विहार क्षेत्र से प्रकाश चंद सैनी ने शिकायत की कि उनके घर के पास रोड लाइट पिछले दो महीने से बंद है। अंधेरे के कारण स्थानीय लोगों को असुरक्षा और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद दिखा असर रोड के गड्ढे और कचरे का समाधान मानसरोवर के भृगु पथ सेक्टर-1 से हरिशंकर ने मेट्रो स्टेशन की दीवार के पास कचरा जमा और रोड पर गड्ढे होने की समस्या पोस्ट की थी। सेगमेंट में मामला उठने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सफाई करवाई और क्षेत्र को सुरक्षित बनाया। खातिपुरा में कचरे की सफाई खातिपुरा इलाके में हेरिटेज हवेली के पास पिछले छह महीनों से कचरा जमा होने की शिकायत मनोज कुमार ने की थी। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन ‘भास्कर समाधान’ में मामला प्रकाशित होने के बाद निगम ने सफाई करवा दी। आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने पप्पू गोयार खातिपुरा की समस्या सामने आने के बाद नगर निगम सिविल लाइन जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पप्पू गोयार ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने टीम को मौके पर भेजकर लंबे समय से जमा कचरे की सफाई करवाई। क्षेत्रवासियों ने उनकी तत्परता की सराहना की। ‘भास्कर समाधान’ के जरिए अब शहर में जनसमस्याओं पर न सिर्फ आवाज उठ रही है, बल्कि समाधान भी धरातल पर दिखाई दे रहा है। नागरिकों की भागीदारी और प्रशासन की सक्रियता से जयपुर में व्यवस्था सुधार की यह पहल लगातार प्रभावी होती जा रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राजधानी में ‘भास्कर समाधान’ का असर:सीवर लीकेज दुरुस्त, सड़क मरम्मत शुरू; विक्रम सिंह बने आज के स्टार ऑफिसर 2.जयपुर में पार्क हुआ साफ, बोरिंग की समस्या की दूर:भास्कर समाधान बना लोगों की आवाज, गौरव शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.जयपुर में समाधान सेगमेंट में गूंजी वार्डों की आवाज:अधूरे सीवर कार्य, जाम चैम्बर और लीकेज पर कार्रवाई, JEN जसवंत भास्कर बने ‘स्टार ऑफिसर’ 4.भास्कर समाधान में उठीं सड़क, सीवर और लाइट की समस्याएं:कई वार्डों में शुरू हुई कार्रवाई, पार्क और खाली प्लॉट से हटाई गंदगी 5.जयपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:सूर्य नगर के पार्क में गंदगी से परेशानी, हरेंद्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6.भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय 7.आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह:मालवीय नगर में सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, सांगानेर में कचरा नहीं उठने से लोग परेशान 8.भास्कर समाधान का असर, खुले चैंबर बंद:स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, कार्रवाई करने वाले हिमांशु शर्मा बने स्टार ऑफिसर 9.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का लगातार हो रहा असर:हरमाड़ा में 3 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गड्ढे व पाइप लाइन लीकेज सुधर रहे 10.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा


