‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग लिख रहे हैं जनसमस्याएं:10 साल से था गली में अंधेरा, पोस्ट के बाद लगी स्ट्रीटलाइट; एक्सईएन रूपाराम बने स्टार ऑफिसर

भास्कर समाधान अभियान आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी सेतु बनता जा रहा है। इस अभियान के तहत जयपुर के अलग-अलग वार्डों से बिजली, सीवर, सफाई और सड़क से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। कहीं ट्रांसफार्मर का खुला कनेक्शन हादसे को न्योता दे रहा है तो कहीं सीवर जाम और कीचड़ से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, शिकायत सामने आने के बाद कुछ इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगाकर त्वरित समाधान भी किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। खुला ट्रांसफार्मर कनेक्शन बना हादसे का खतरा मायापुरी, जगतपुरा, जयपुर निवासी बी.के. शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगे बिजली ट्रांसफार्मर का कनेक्शन खुला हुआ है। सुरक्षा कवर नहीं होने से करंट फैलने का खतरा बना रहता है। ट्रांसफार्मर के आसपास आवारा जानवरों का जमावड़ा भी लगा रहता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। कचरे के ढेर और 15 दिन से जाम सीवर से लोग परेशान नाहरगढ़ रोड, जयपुर से शरद ने बताया कि पूर्व मेयर के घर के सामने लगातार कचरा डाला जा रहा है। साथ ही पिछले करीब 15 दिनों से सीवर जाम है। गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। टोंक फाटक में 20 दिन से जाम सीवर लाइन टोंक फाटक, जयपुर निवासी सूरज ने शिकायत में बताया कि उनके क्षेत्र की सीवर लाइन पिछले 20 दिनों से जाम है। सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों में फैल रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। जयपुर रोड पर कीचड़ से राहगीर परेशान जयपुर रोड के मुख्य मार्ग पर कीचड़ जमा होने से सड़क दलदल जैसी हो गई है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भास्कर समाधान के बाद जामडोली में 10 साल पुरानी समस्या खत्म जामडोली, जयपुर निवासी मुकेश ने बताया कि उनकी गली में पिछले 10 वर्षों से स्ट्रीट लाइट नहीं थी। शिकायत प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने गली में नई स्ट्रीट लाइट लगवाई। इससे क्षेत्र में रोशनी लौट आई और लोगों को राहत मिली। सूरजमल सर्किल के पास भी लगी रोड लाइट विद्याधर नगर, जयपुर के सूरजमल सर्किल के पास भी स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरा रहता था। शिकायत सामने आने के बाद यहां भी रोड लाइट लगाई गई, जिससे आवागमन सुरक्षित हुआ। रूपाराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ नगर निगम के एक्सईएन रूपराम ने जामडोली क्षेत्र की वर्षों पुरानी स्ट्रीट लाइट समस्या को प्राथमिकता से लिया। उनके निर्देश पर टीम ने मौके पर स्ट्रीट लाइट लगाई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रोशनी लौट आई और लोगों ने राहत महसूस करते हुए आभार जताया। भास्कर समाधान का असर भास्कर समाधान के जरिए शहर की मूलभूत समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। शिकायत प्रकाशित होने के बाद विभागों द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है, जिससे नागरिक सुविधाओं में सुधार और प्रशासनिक जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो रहे हैं। पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधान ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई 2.जयपुर में जनता की आवाज रंग लाई:सीवर, पार्क और बिजली पोल समस्याओं पर कार्रवाई तेज, आवारा कुत्तों से भी मिली राहत 3.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी 4.भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल 5.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में भास्कर समाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान 6.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान 7.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें 8.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन 9.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत 10.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *