‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल

जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से एक बार फिर सिविक समस्याओं की तस्वीरें सामने आई हैं। कहीं गलियों में स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, तो कहीं जाम सीवर और टूटे चैंबर हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। प्रताप नगर, सांगानेर, ब्रह्मपुरी और टोंक फाटक जैसे क्षेत्रों से नागरिकों ने अपनी समस्याएं दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट पर साझा की हैं। लंबे समय से अनदेखी के चलते कई जगह हालात बदतर हो चुके हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि कुछ इलाकों में शिकायत के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से लोगों को समाधान भी मिला है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। रोड लाइट नहीं, गलियों में पसरा अंधेरा प्रताप नगर क्षेत्र से मनीष भगचंदानी ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि कुंभामार्ग स्थित उनकी कॉलोनी में रोड लाइट नहीं है, जिससे पूरी गली में अंधेरा रहता है। रात के वक्त लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और असुरक्षा का माहौल बना रहता है।
दो साल से बंद पड़ी रोड लाइट सांगानेर के जीरोता क्षेत्र से अभिषेक ने बताया कि एम.बी. फ्यूल प्वाइंट के पास वाली गली की रोड लाइट पिछले दो साल से बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि लाइट लगने के बाद केवल दो महीने तक ही चली, उसके बाद से खराब है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
सीवर लाइन जाम, सड़क पर फैली गंदगी ब्रह्मपुरी क्षेत्र से राजेंद्र ऊंटवाल ने लिखा कि उनके घर के पास से गुजर रही सीवर लाइन जाम हो गई है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द समाधान की मांग की है।
टूटा चैंबर बन सकता है हादसे की वजह टोंक फाटक के किशन मार्ग स्थित शिव कॉलोनी से सौरभ गर्ग ने बताया- कॉलोनी के बीच सड़क पर नाली का चैंबर आधा-अधूरा और टूटा हुआ है। यह किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सौरभ का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है। भास्कर समाधान से मिली त्वरित राहत टोंक फाटक के मानसिंहपुरा क्षेत्र में सीवर चैंबर ब्लॉक होने की समस्या सामने आई थी। स्थानीय निवासी डॉ. मनोज कुमार ने यह मुद्दा भास्कर समाधान सेगमेंट पर उठाया। शिकायत सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। इसी तरह बनी पार्क की इंद्रा कॉलोनी से नागेश कुमार तंवर ने सड़क पर टूटे सीवर कवर की शिकायत की थी। पोस्ट होते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नया कवर लगाकर समस्या का समाधान कर दिया गया। आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने मनोज मुदगल इंद्रा कॉलोनी में सीवर कवर की समस्या पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए नगर निगम के निवर्तमान चेयरमैन मनोज मुदगल को लोगों ने आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना। शिकायत मिलते ही उन्होंने अपनी टीम को मौके पर भेजा और टूटे कवर को बदलवाया, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी और संतोष नजर आया। भास्कर समाधान सेगमेंट एक बार फिर यह साबित कर रहा है कि जब जनता की आवाज सही मंच तक पहुंचती है, तो व्यवस्था को भी हरकत में आना ही पड़ता है। पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधान ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में भास्कर समाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान 2.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान 3.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें 4.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन 5.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत 6.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति 7.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग 9.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी 10.जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’, अब प्रमुखता से उठाई जाएंगी जनसमस्याएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *