भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक

दैनिक भास्कर डिजिटल के भास्कर समाधान प्लेटफॉर्म के जरिए जयपुर शहर की जनसमस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट की जा रही शिकायतों से शहर की जमीनी हकीकत उजागर हो रही है। कहीं सीवर लीकेज से गंदगी फैल रही है तो कहीं बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हालांकि, कई मामलों में शिकायत के बाद संबंधित विभागों ने कार्रवाई कर राहत भी पहुंचाई है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। सार्वजनिक फुटपाथ की खराब स्थिति जयपुर के कमला नहरू नगर से अंकित सिंघल ने “भास्कर समाधान” सेगमेंट पर बदहाल फुटपाथ की समस्या के बारे में शिकायत पोस्ट की है। अंकित ने बताया कि, क्षेत्र का सार्वजनिक फुटपाथ काफी खराब स्थिति में है। हर तरफ पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दयानंद नगर में बंदरों का बढ़ता आतंक दयानंद नगर से अनीता सैन ने शिकायत में बताया कि, क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बंदर झुंड में सड़कों पर बैठे रहते हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बना हुआ है। कुकरखेड़ा में सार्वजनिक शौचालय बदहाल कुकरखेड़ा क्षेत्र से एक स्थानीय निवासी ने शिकायत कर बताया कि इलाके में स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत बेहद खराब है। यहां महीनों तक सफाई नहीं होती, जिससे गंदगी और बदबू के कारण लोग इसका उपयोग करने से बचते हैं। मालवीय नगर में सीवर चैम्बर लीकेज मालवीय नगर से लोकेश कुमार ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर चैम्बर से लगातार गंदा पानी बाहर निकल रहा है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है। गंगापोल रोड पर शिकायत के बाद हुई सफाई गंगापोल रोड से दिनेश ने क्षेत्र में कचरा नहीं उठने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग सक्रिय हुआ और सफाई टीम को मौके पर भेजकर जमा कचरा हटवाया गया। इसके बाद क्षेत्रवासियों को गंदगी से राहत मिली। शास्त्री नगर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट ठीक प्रताप नगर क्षेत्र की शास्त्री नगर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट खराब होने से अंधेरा रहता था। क्षेत्रवासी गिरीराज प्रसाद ने इसकी शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइट ठीक कर दी, जिससे लोगों को राहत मिली है। वैशाली नगर में ट्रैफिक समस्या का तुरंत समाधान वैशाली नगर के नेमि नगर एक्सटेंशन में 200 फीट रोड पर भारी ट्रैफिक की समस्या सामने आई थी। शिकायत पोस्ट होते ही ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और जाम की स्थिति को सामान्य किया। पब्लिक के स्टार बने ट्रैफिक कांस्टेबल उमेश कुमार वैशाली नगर में ट्रैफिक समस्या की शिकायत पर ट्रैफिक कांस्टेबल उमेश कुमार ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने मामले की जानकारी डीसीपी ट्रैफिक को देकर उनके निर्देश पर व्यवस्था सुधारवाई। उनकी सक्रियता से आमजन को तुरंत राहत मिली, जिसके चलते उन्हें आज का पब्लिक का स्टार चुना गया। भास्कर समाधान का असर भास्कर समाधान के माध्यम से उठाई जा रही जनसमस्याओं पर कार्रवाई शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधान ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन 2.जनसमस्याओं के बीच सफाई कार्रवाई तेज:कहीं कचरे के ढेर, कहीं जाम नाले, तो कहीं क्षतिग्रस्त पुलिया; समाधान में उठी आवाज पर दो जगह मिली राहत 3.’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग लिख रहे हैं जनसमस्याएं:10 साल पुरानी स्ट्रीटलाइट की समस्या 24 घंटे में हल, एक्सईएन रूपाराम बने स्टार ऑफिसर 4.जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई 5.जयपुर में जनता की आवाज रंग लाई:सीवर, पार्क और बिजली पोल समस्याओं पर कार्रवाई तेज, आवारा कुत्तों से भी मिली राहत 6.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी 7.भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल 8.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में भास्कर समाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान 9.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान 10.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *