भिंड पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान; डीएम ने सीएम का संदेश पढ़ा

भिंड जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को भव्य परेड समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गए। इसके बाद परेड का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस बल, होमगार्ड और अन्य टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर कलेक्टर को सलामी दी। परेड में जवानों का अनुशासन और जोश देखने लायक रहा। तस्वीरें देखिए कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। साथ ही शहीद परिवारों को भी मंच से सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। इस मौके पर यह संदेश दिया गया कि हमारा संविधान ही हमारी पहचान है और गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधित्व से जुड़े लोग, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रदेश भर में चल रहे कार्यक्रम देखें
उज्जैन में पहली बार सीएम ने शिप्रा किनारे फहराया तिरंगा आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृह नगर उज्जैन में हैं। उन्होंने कार्तिक मेला ग्राउंड पर तिरंगा फहराया। इसके बाद परेड की सलामी ली। यह पहला अवसर है, जब किसी मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *