गोहद में 100 बिस्तरों के अस्पताल की नई बिल्डिंग 16.92 करोड़ रुपए से बनाई जा रही है। अब तक 40 प्रतिशत पूरा हो गया है। लेकिन यह बिल्डिंग बैसली नदी किनारे बनाई जा रही है। नदी और बिल्डिंग के बीच में 100 से 150 फीट है। बारिश में नदी का पानी अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में भर गया, तो समझ आया यह नदी का कैचमेंट एरिया है। अब यहां नदी के पानी को रोकने के लिए रिटर्निंग वॉल बनाने की प्लानिंग की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह का कहना है कि समस्या को देखते हुए वह पत्र लिख चुके हैं। उपयंत्री अमित शाक्यवार ने बताया इस बिल्डिंग का नक्शा बनाने वाले आर्किटेक्ट को नागपुर से बुलाया जा रहा है।


