भिंड में पारा 35 डिग्री पहुंचा:अगले दो दिन में और बढ़ेगा तापमान, खेतों में फसलें पककर तैयार

भिंड में फागुन माह की शुरुआत के साथ ही जिले में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। होली के दूसरे दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। दिन में तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्मी का असर महसूस हो रहा है। हालांकि उत्तर-पूर्व दिशा से 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कुछ राहत मिल रही है। मौसम साफ है और हवा में नमी भी कम हो गई है। मौसम के इस बदलाव का असर खेती पर भी दिखने लगा है। खेतों में सरसों की फसल पक चुकी है और कई जगहों पर कटाई शुरू हो गई है। वहीं चना और मटर की फसल भी धीरे-धीरे किसानों के घर पहुंच रही है। किसान अब रबी की फसलों की कटाई और भंडारण की तैयारी में लगे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही मच्छरों की समस्या भी बढ़ने लगी है। लोग दिन में हल्की गति से पंखे चलाकर गर्मी से राहत ले रहे हैं, जबकि रात में मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी और अन्य उपायों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *