भिंड में सूने मकान में चोरी, पति गया था दिल्ली:पत्नी बहन के घर गई, ताला तोड़कर 82 हजार नकदी समेत गहने ले उड़े चोर

भिंड के अटेर रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर से 82 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए। सूचना पर देहात थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मकान मालिक मकान मालिक मुन्नेश बरुआ गोहदू पुरा के रहने वाले है और भिंड के अटेर रोड पर श्रीराम नगर में परिवार के साथ रह रहने है। मुन्नेश गुरुवार को दिल्ली किसी काम से गये है। मुन्नेश की पत्नी बहन के घर रात में चली गई। जिससे मकान सूना था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर ताला तोड़ दिया और घर में रखी नकदी, जेवर और घरेलू सामान चुरा ले गए। नकदी में वह 82 हजार रुपए भी शामिल हैं, जो मुन्नेश ने भैंस बेचकर इकट्ठा किए थे और दूसरी भैंस खरीदने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने फिंगरप्रिंट समेत अन्य सुराग जुटाए
शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा और मुन्नेश को इसकी सूचना दी। इसके बाद मुन्नेश का भाई सुनील गांव से भिंड आया। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। पुलिस को तुरंत मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने फिंगरप्रिंट समेत अन्य सुराग जुटाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *