बेमेतरा/ भिंभौरी| नगर पंचायत भिंभौरी में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। सुबह 6 से लेकर दोपहर 1 बजे तक सफाई की जा रही है। नगर के सभी 15 वार्डों में यह अभियान चल रहा है। सीएमओ श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि भिंभौरी नगर सफाई अभियान को एक नई दिशा दी गई है। शहर के प्रमुख स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है। नगर पंचायत कार्यालय भवन, अटल चौक, बाजार चौक, तालाब पार के विभिन्न स्थलों में नियमित सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं। जिससे यह नगर स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है। नागरिकों के योगदान इस अभियान को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं।


