भिलवाड़ी| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिलवाड़ी में कक्षा 9वीं की छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता राकेश गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि एसडीएमसी सदस्य हरिराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा तथा एसएमसी सदस्य भेरूलाल गुर्जर उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रमेशचंद्र भील ने की। प्रभारी बालकिशन शर्मा ने बताया कि कुल 58 छात्राओं में से उपस्थित 51 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में हर्ष व उत्साह का वातावरण छा गया। कार्यक्रम में व्याख्याता दीपांजलि मीणा, मनोज कुमार, दीप्ति अहलावत, परवेज आलम सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


