भिलाई के मैत्रीबाग में फ्लावर शो:लाखों पर्यटक पहुंचे भिलाई के मैत्रीगार्डन, फूलों और सब्जियों के लगे स्टॉल, 3डी डिजिटल रंगोली को देखने उमड़ी भीड़

भिलाई के प्रसिद्ध मैत्रीबाग में रविवार को फ्लावर शो का आयोजन किया गया। बीएसपी और मैत्रीबाग प्रबंधन द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिसे देखने दूर-दूर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। प्रदर्शनी में गुलाब, गेंदा, डहलिया, सूरजमुखी, चम्पा सहित अनेक किस्मों के फूलों की विभिन्न वैरायटी एक ही स्थान पर देखने को मिली। फूलों की खुशबू और रंगों से पूरा परिसर महक उठा। इसके साथ ही फलों और सब्जियों को भी विशेष तरीके से सजाकर प्रदर्शित किया गया, जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। पहले देखिए ये तस्वीरें… फूलों से बनाए गए डायनासोर व हिरन की प्रतिमाएं
मैत्रीबाग परिसर को इस अवसर पर बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया था। यहां मौजूद शेर, डायनासोर और हिरन की विशालकाय प्रतिमाएं पर्यटकों को खूब पसंद आईं। लोग इन प्रतिमाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। प्रदर्शनी के दौरान 3डी डिजिटल रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। रंगोली से उकेरी ऑपरेशन सिंदूर की कहानी
इसमें कलाकारों ने रंगोली के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सहित वर्तमान में घटित घटनाओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। मैत्रीबाग प्रभारी डॉ. एन.के जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को बागवानी के प्रति प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचे। इस दौरान लोगों ने नौका विहार का भी आनंद उठाया और पूरे दिन मैत्रीबाग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *