भिलाई जेपी सीमेंट प्लांट के कर्मचारी हड़ताल पर:10 महीने से नहीं मिलने से धरने पर बैठे, आंदोलन में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी शामिल

सतना के बाबूपुर में स्थित भिलाई जेपी सीमेंट प्लांट एक बार फिर चर्चा में है। यहां कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल कर दी है और बुधवार को धरने पर बैठ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भिलाई जेपी सीमेंट बाबूपुर के कर्मचारियों ने बुधवार से वेतन की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है और प्लांट परिसर में ही बेमियादी धरने पर बैठ गए हैं। आंदोलन – प्रदर्शन की जानकारी उन्होंने लिखित तौर पर रघुराजनगर एसडीएम को भी दे दी है। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 10 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा ,बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी प्रभावित है। प्रबंधन ने पिछले दिनों त्रि-पक्षीय समझौता किया था, लेकिन उसके अनुसार भी काम नहीं किया गया। पहले कहा गया था कि 9 दिसंबर को वेतन भुगतान हो जाएगा, लेकिन नहीं हुआ। अब कर्मचारियों के सामने आंदोलन की राह पर चलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। आंदोलन में कंपनी की छत्तीसगढ़ यूनिट के वे कर्मचारी भी शामिल हैं जिन्हें भिलाई से यहां भेजा गया था। कर्मचारियों ने एसडीएम को आंदोलन की सूचना देने के साथ ही इस मामले में दखल देकर 6 दिसम्बर को हुए समझौते का पालन कराने की भी मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उनका बकाया वेतन दिया जाए और साथ ही पीएफ की राशि भी दे दी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *