भिलाई में जय भवानी-जय शिवाजी का उद्घोष पूरे शहर में गूंजा, रैली निकाली

सिटी रिपोर्टर | भिलाई मराठा सेवा संघ और जिजाऊ ब्रिगेड ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित 9वीं “बाइक और कार रैली” का आयोजन िकया। मॉडल टाउन स्थित “छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, नेहरू नगर से प्रारंभ हुई, इस यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा। ​रैली के दौरान मराठा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सावले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक राजा नहीं, बल्कि एक युग प्रवर्तक थे। उनके द्वारा स्थापित ‘हिंदवी स्वराज्य’ का आधार न्याय, सर्वधर्म समभाव और स्वाभिमान था। आज की युवा पीढ़ी को महाराज के युद्ध कौशल के साथ-साथ उनके सुशासन और चारित्रिक श्रेष्ठता को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। रैली के दौरान सैकड़ों बाइक और कारों का काफिला, पारंपरिक वेशभूषा, केसरिया साफा और ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के नारों से पूरा भिलाई गुंजायमान रहा। शहर के मुख्य मार्गों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव, मराठा सेवा संघ इरेन्द्र मोहिते मौजूद थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मराठा सेवा संघ ​रवींद्र दानी, संरक्षक मराठा सेवा संघ दिनेश राव गरड, राष्ट्रीय महासचिव, मध्य भारत देवेन्द्र राव वासिंग, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य भारत रश्मि बाला भोंसले, प्रदेश अध्यक्ष, जिजाऊ ब्रिगेड पल्लवी भोंसले आदि मौजूद थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 जयंती का आयोजन कुनबी समाज संगठन के तुकाराम मंदिर प्रांगण में शिवाजी स्मारक के पास िकया गया। इस दौरान सनातनी हिंदू संस्कार के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा पर पुष्पों वर्षा कर और शंख ध्वनि के साथ विशाल माला पहनकर और गगन बेदी नारे और जय घोष लगा कर जय भवानी जय शिवाजी नम: पार्वती पति हर हर महादेव का नारा लगाया गया। इस अवसर पर सनातन हिंदू मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनोज ठाकुर, सतीश कॉले, अविनाश शेगेकर, सुशील ठाकरे, उषा प्रशांत क्षीरसागर, अशोक देशमुख, उषा क्षीरसागर, सुनील. कोहले मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *