भिलाई में ISIS कनेक्शन का शक…4 नाबालिगों से 48-घंटे पूछताछ:डार्क वेब से ‘ट्रेनिंग,हिंसक गेम से ब्रेनवॉश,100+ लड़कों का ग्रुप मिला, ATS कर रही तलाश

छत्तीसगढ़ में ISIS नेटवर्क से जुड़ने के संदेह में चार नाबालिगों से आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने पूछताछ की है। चारों नाबालिग भिलाई के सुपेला के फरीद नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी पहले पकड़े गए दो लड़कों से जुड़े पाए गए थे। इन नाबालिगों को एटीएस बुधवार की सुबह पूछताछ के लिए ले गई थी। उसके 48 घंटे बाद गुरुवार की रात छोड़ दिया है। एटीएस अफसरों ने नाबालिगों से पूछताछ करने और उसके बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द करने की पुष्टि की है। हिंसक गेम और डार्क वेब बना था प्रमुख हथियार अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व में गिरफ्तार हुए नाबालिग किशोरों को ऐसे हिंसक ऑनलाइन गेम भेजे जाते थे, जिनमें टास्क के नाम पर हमले जैसी गतिविधियों की नकली ट्रेनिंग दी जाती थी। इसके अलावा उन्हें डार्क वेब, VPN, एन्क्रिप्टेड साइट्स और कोड लैंग्वेज का इस्तेमाल सिखाया गया। मोबाइल डेटा की फॉरेंसिक जांच में दर्जनों कोड-वर्ड, हटाई गई चैट, संदिग्ध ग्रुप कॉल और कट्टरपंथी कंटेंट मिले हैं। पहले से थी निगरानी, तकनीकी सबूत मिलते ही छापेमारी पुलिस के मुताबिक, एटीएस ने इन किशोरों से करीब दो साल पहले संदिग्ध गतिविधियों के चलते पूछताछ की थी। इसके बाद उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर साइलेंट सर्विलांस जारी था। जैसे ही तकनीकी प्रमाण मजबूत हुए, कार्रवाई कर इन्हें पकड़ लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह मॉड्यूल छत्तीसगढ़ में युवाओं को टारगेट कर रहा था। परिजनों को नहीं थी भनक, पढ़ाई के बहाने चल रही थी कट्टरपंथी चैट एटीएस के अनुसार, परिजनों को इस गतिविधि की बिल्कुल जानकारी नहीं थी। पढ़ाई के लिए दिए गए मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट का इस्तेमाल ISIS नेटवर्क से संपर्क के लिए किया जा रहा था। इंस्टाग्राम की फेक आईडी से नियमित चैट होती थी, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया जाता था। 100+ लड़कों का ग्रुप बनाया था जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए नाबालिग आतंकी संगठन के “ट्रेनिंग फेज” के अंतिम चरण में थे। वे भारत के खिलाफ नफरत और हिंसक विचारों से भरे हुए थे। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि उन्होंने 100 से अधिक लड़कों का एक ऑनलाइन ग्रुप बना लिया था। एटीएस अब इस ग्रुप में जुड़े बाकी नाबालिगों की तलाश कर रही है, क्योंकि कई बच्चे अभी भी इस नेटवर्क के संपर्क में हो सकते हैं। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर-भिलाई के 2 नाबालिग ISIS नेटवर्क में फंसे: ATS ने पहचान की, इंस्टा से पाकिस्तानी हैंडलर्स ने संपर्क बनाया; छत्तीसगढ़ में नेटवर्क बनाने की कोशिश छत्तीसगढ़ में आतंकी संगठन ISIS अपना नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा था। आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने दो युवकों की पहचान की है, जिनसे पाकिस्तान स्थित ISIS के हेंडलर्स ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *