भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की तैयार सूची को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मंजूरी दी। शनिवार को प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आधिकारिक सूची जारी की। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और आम लोगों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। नई कार्यकारिणी में कुल 61 पदाधिकारियों को जगह मिली है। इसमें एक कोषाध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करेगी और जरूरत पड़ने पर संघर्ष भी करेगी। सुजीत कुमार साहू बने कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुजीत कुमार साहू को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में मेरिक सिंह, मुकुंद भाऊ, राधेकांत मिश्रा, नंदकुमार कश्यप, गिरी राव, कमलेश देवांगन, टेकराम डड़सेना, डी कामराजू, तुलसी पटेल, पंकज पाल, अशोक साहू और केशव चौबे को जिम्मेदारी मिली है। लालचंद वर्मा समेत 18 महामंत्री नियुक्त महामंत्री पद पर राजेश साहू, भूपेंद्र यादव, लालचंद वर्मा, प्रभाकर जनबंधु, संगीता मिश्रा, राजेंद्र रजक, दर्शन सिंह, मोहम्मद रफीक, भुवनेश्वरी रानी, राजेश चौधरी, शमशेर सिद्दीकी, इमरान अंसारी, निरंजन बिसाई, संजय विश्वकर्मा, सूर्यकांत सिन्हा, आनंद डोगरे, सुमित पवार और विनोद यादव को शामिल किया गया है। 20 सचिवों की नियुक्ति सचिव पद पर शिव सिंह, राजकुमार देशमुख, तनु चंद्राकर, कीर्ति लता वर्मा, पवन कोसरे, चुम्मन देशमुख, अमृत पाल सिंह, दुर्गेश ताम्रकार, नेहा साहू, अली हुसैन सिद्दीकी, स्वप्निल जैन, आशीष गौतम, शिखा राय सिंह, डी नारायण, दीपांशु वर्मा, आशीष शुक्ला, समीर साहू, शोएब मोहम्मद, सोनिया देवांगन और अंजू सिन्हा को जगह दी गई है। 10 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमोद प्रभाकर, अरविंद ताम्रकार, अनुसूईया मरकाम, धर्मेंद्र कृष्णानी, सोसन लोगन, विभा शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, जितेश बंजारे, आशीष गुप्ता और गिलौरी एंथोनी को शामिल किया गया है। अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि यह टीम संगठन को मजबूत करने के साथ शहर की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देगी। महंगाई, बेरोजगारी, पानी-बिजली, सड़क सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगे।


