भिवाड़ी को जिला नहीं बनाने से लोगों में गुस्सा:रविवार को निकालेंगे आक्रोश रैली, भिवाड़ी बाइपास पर करेंगे प्रदर्शन

प्रदेश सरकार ने पिछली सरकार में नव गठित जिलों में से 9 जिले और तीन संभागों को निरस्त कर दिया है। ऐसे में अब प्रदेश में 41 जिले और 7 संभाग रह गए है। वहीं, भिवाड़ी को जिला बनाने की घोषणा नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। जिसे लेकर रविवार सवेरे शहर में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। भिवाड़ी को जिला बनाने के लिए भिवाड़ी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों बार रैली निकाल कर प्रदर्शन किए गए और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिए गए हैं। ऐसे में भिवाड़ी को जिला नहीं बनाने पर लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय नेताओं का विरोध शुरू हो गया। भिवाड़ी को जिला बनाओ संघर्ष समिति ने रविवार को सुबह 8:00 बजे भिवाड़ी बाइपास पर आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होने की बात कहीं जा रही है। साथ ही जब तक भिवाड़ी को जिला नहीं घोषित किया जाता, तब तक बड़े स्तर पर आंदोलन करने की बात भी कहीं जा रही है। भिवाड़ी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि भिवाड़ी में सभी प्रशासनिक कार्यालय मौजूद हैं। बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां से बड़ा राजस्व हर साल सरकार को जाता है। लंबे समय से भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग सरकार से की जा रही है, लेकिन शनिवार को सरकार के आए फैसले ने भिवाड़ी के लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *