भिवाड़ी पुलिस DST-विंग भंग,अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट का मामला:तीन अवैध फैक्ट्री और विस्फोटक मिलने पर भिवाड़ी-टपूकड़ा पुलिस की भूमिका की होगी जांच

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 7 जनों के जिंदा जलने के बाद सरकार ने पहला बड़ा एक्शन लेते हुए भिवाड़ी पुलिस DST विंग को भंग कर दिया है। वहीं भिवाड़ी में एक के बाद एक तीन अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री मिलने और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद भिवाड़ी-टपूकड़ा पुलिस की भूमिका की जांच IPS क्राइम एंड विजिलेंस को सौंप दी गई है। पिछले दो दिन से आईजी सुभाष भिवाड़ी में ढेरा डाले हुए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग में जांच चल रही है। भिवाड़ी में अवैध रूप से जमा विस्फोटक सामग्री के ठिकानों का पता लगाने में सबसे ज्यादा मशक्कत हो रही है। आईजी ने आमजन से भी भिवाड़ी और एनसीआर में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री होने की जानकारी देने की अपील की है। बता दें कि भिवाड़ी में अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्रियों के संचालन में पुलिस की भूमिका सामने आ रही है। जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ उसे भिवाड़ी DST पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल योगेश शर्मा का भाई हेमंत शर्मा चला रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके नाम से तीन फैक्ट्रियां मिली हैं। हेड कॉन्स्टेबल योगेश शर्मा और डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) टीम के प्रभारी मुकेश वर्मा (टपूकड़ा थानाधिकारी) एक ही फ्लैट में रहते थे। इसका भास्कर ने खुलासा किया था। (पढ़िए पूरी खबर) भिवाड़ी में बड़ा जखीरा होने का अनुमान भिवाड़ी में 16 फरवरी को खुशखेड़ा में फैक्ट्री में कुछ ही सेकेंड में कई धमाके हुए थे। आग में 6 मजदूर जिंदा जल गए थे और 4 जने घायल हुए थे। 3 मजदूरों को बचा लिया गया था। इसके बाद दो अन्य फैक्ट्रियों में भी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिला था। उसके बाद से आईजी सुभाष का भिवाड़ी में ढेरा है। वे पूरी पुलिस को विस्फोटक सामग्री के अन्य ठिकानों की जांच कराने में लगे हैं। उनको अनुमान है कि एनसीआर भिवाड़ी में और भी विस्फोटक सामग्री हो सकती है। भिवाड़ी में अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्रियों के संचालन में पुलिस की भूमिका सामने आ रही है। डीएसटी के हेड कॉन्स्टेबल योगेश शर्मा के भाई हेमंत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके नाम से तीन फैक्ट्रियां मिली हैं। हेड कॉन्स्टेबल हेमंत भिवाड़ी की सोसायटी में टपूकड़ा थानेदार के साथ एक ही फ्लैट में रह रहे थे। ब्लास्ट वाली फैक्ट्री और फ्लैट का मालिक एक ही व्यक्ति हेमंत सचदेवा है, जिसको अभी तक पुलिस अरेस्ट नहीं कर सकी है। इस हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… जहां 7 मौतें,वो फैक्ट्री पुलिसवाले का भाई चला रहा था:मालिक की पत्नी के फ्लैट में रहते थे थानेदार-हेड कॉन्स्टेबल; कभी विस्फोटक जब्त नहीं किया भिवाड़ी में चीन के बारूद से बन रहे थे पटाखे:जहां 7 जिंदा जले वहां गेट पर 24 घंटे ताला लगा रहता था, गोदाम तक पहुंचा भास्कर फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग; VIDEO:ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो, पॉलीथीन में भरने पड़े शव; PHOTOS में देखिए भयावह हादसा एक के बाद एक 3 धमाके, शवों के चीथड़े उड़े:कपड़ा बनाने के लिए रजिस्टर्ड फैक्ट्री में बन रहे थे पटाखे; किराए पर चल रही थी राजस्थान- फैक्ट्री में आग का खौफनाक मंजर, VIDEO:बचने के लिए चिल्लाते रहे लोग; लपटों से घिरने के बाद तड़प-तड़प कर दम तोड़ा राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सीज ऐसी आग कि लोहा पिघल गया,मजदूरों के चीथड़े उड़े:7 सेकेंड में 5 धमाके हुए; ब्लास्ट के 5 घंटे बाद भी तप रही थी फैक्ट्री की दीवारें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *