राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा कारौली औद्योगिक क्षेत्र में 16 फरवरी को हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हेमंत सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया है। इस भीषण हादसे में सात मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। दिल्ली से हुई हेमंत सचदेवा की गिरफ्तारी एसपी मनीष कुमार ने बताया- हेमंत सचदेवा को दिल्ली स्थित उसके घर से दबिश देकर पकड़ा है और फिर भिवाड़ी लाया गया। इससे पहले, पुलिस ने फैक्ट्री संचालक हेमंत कुमार शर्मा और सुपरवाइजर अभिनंदन तिवारी को घटना के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। हेमंत को रिमांड पर लेगी पुलिस खैरथल-तिजारा एसपी मनीष कुमार ने जानकारी दी कि शुरुआती एफआईआर में प्लॉट मालिक राजेंद्र कुमार का नाम था, लेकिन हेमंत सचदेवा का नाम शामिल नहीं था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित कर गिरफ्तार किया। हेमंत सचदेवा को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसका रिमांड मांगा है। पूछताछ में हेमंत ने किए कई और खुलासे एसपी ने आगे बताया- जांच में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। हेमंत सचदेवा ने पूछताछ में कई अन्य ठिकानों के बारे में भी जानकारी दी है, जहां पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि जांच में कुछ पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। भिवाड़ी डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) में तैनात हेड कॉन्स्टेबल योगेश कुमार शर्मा (जो गिरफ्तार हेमंत कुमार शर्मा का भाई है) और DST प्रभारी मुकेश वर्मा की भूमिका पर जयपुर विजिलेंस टीम जांच कर रही है। इस संबंध में भिवाड़ी DST विंग को भंग कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से पटाखे बना रही थी। इस हादसे के बाद, अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की है। …. भिवाड़ी फैक्ट्री ब्लास्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: पटाखा फैक्ट्री में 7 लोग जिंदा जले थे, मालिक-मैनेजर गिरफ्तार:प्लॉट मालिक के घर पहुंची पुलिस, एक आरोपी भिवाड़ी DST के हेड कॉन्स्टेबल का भाई राजस्थान के भिवाड़ी के अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक हेमंत कुमार शर्मा और मैनेजर अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हेमंत भिवाड़ी पुलिस की DST टीम में तैनात हेड कॉन्स्टेबल योगेश कुमार शर्मा का भाई है। (पूरी खबर पढ़ें)
फैक्ट्री धमाका मामला: IG ने DST टीम भंग की:संचालक के भाई के साथ फ्लैट में रहता था टीम प्रभारी, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री हादसा मामले में आईजी ने भिवाड़ी DST टीम को भंग कर दिया है। साथ ही टीम के 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)


