राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से आठ मजदूरों की मौत हो गई। सवेरे 9:10 बजे फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ और इसके बाद आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत के बाद 11:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन जब रेस्क्यू टीम अंदर पहुंची तो खौफनाक मंजर उसके सामने था। फैक्ट्री में जगह–जगह मजदूरों के कोयला हो चुके कंकाल पड़े थे। सवेरे ये मजदूर घर से इस उम्मीद में निकले होंगे कि शाम को पैसे कमाकर लौटेंगे ताकि परिवार पाल सकें। इसी उम्मीद को जिंदा रखने के लिए आग लगने के बाद इन्होंने बचने के लिए न जाने कितने जतन किए होंगे। चीखें होंगे, चिल्लाएं होंगे, लेकिन आग की लपटों से ऐसे घिरे कि खुद को बचा नहीं सकें। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखें वीडियो। इन तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम ये भी पढ़ें- 1. राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले:मैनेजर पुलिस हिरासत में, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, 3 मृतकों की हुई पहचान 2. फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग; VIDEO:ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो, पॉलीथीन में भरने पड़े शव; PHOTOS में देखिए भयावह हादसा 3. एक के बाद एक 3 धमाके, शवों के चीथड़े उड़े:कपड़ा बनाने के लिए रजिस्टर्ड फैक्ट्री में बन रहे थे पटाखे; किराए पर चल रही थी


