भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम का मालिक पकड़ा:डीएसटी टीम में हेड कॉन्स्टेबल है भाई, आग लगने से 7 लोगों की हुई थी मौत

भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आगजनी के मामले में पुलिस ने मालिक हेमंत कुमार शर्मा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मंगलवार को फैक्ट्री से 500 मीटर दूर स्थित एक अन्य अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम को पकड़ा था। दोनों फैक्ट्री और गोदाम का मालिक हेमंत कुमार शर्मा ही है। बता दें कि भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को लगी आग में 7 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के दौरान शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया। इससे पहले पुलिस ने फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की है। साख ही फैक्ट्री को सील कर दिया है। दो फैक्ट्री और गोदाम के मालिक हेमंत कुमार को हिरासत में लिया
भिवाड़ी एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया- सोमवार को आग लगने वाली फैक्ट्री, मंगलवार को पकड़ी गई फैक्ट्री और गोदाम, तीनों ही शाहजहांपुर (कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र) निवासी हेमंत कुमार शर्मा के नाम पर लीज पर लिए गए थे। इन सभी स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। हेड कॉन्स्टेबल का भाई है हेमंत
हेमंत कुमार शर्मा भिवाड़ी पुलिस की DST टीम में तैनात हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा के भाई हैं। इस खुलासे से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। तीन जगहों पर चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण
भिवाड़ी के एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया-तीनों जगहों पर अवैध पटाखा निर्माण का कार्य चल रहा था। फैक्ट्री से मशीनें, खाली कच्चा माल और पटाखा बनाने का सामान मिला, जबकि पास के गोदाम से तैयार अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन तिवारी और हेमंत कुमार शर्मा को हिरासत में ले लिया है। उनसे गहन पूछताछ जारी है। एएसपी अतुल साहू ने कहा कि हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा की संभावित भूमिका की भी पूरी जांच की जा रही है। आईजी ने भी किया दौरा
जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सुवास ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने फैक्ट्री का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। आईजी ने बताया कि सोमवार की फैक्ट्री में आग लगने के मामले में पहले से ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। मंगलवार को छापेमारी में पकड़ी गई फैक्ट्री और गोदाम के मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जाएगी। … यह भी पढ़ें राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 7 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया। (पढ़ें पूरी खबर) भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम का खुलासा:जहां ब्लास्ट हुआ वहां से 500 मीटर दूर चल रही थी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 7 लोग जिंदा जलने के बाद अब इसी क्षेत्र में 500 मीटर दूर एक और अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉपअप पटाखे और केमिकल मिला है। इसके अलावा एक गौदाम से भी भारी संख्या में अवैध पटाखों का भंडार बरामद किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *