‘भीख’ वाले बयान पर मंत्री प्रहलाद पटेल की सफाई:कहा-स्वजातीय लोगों के बीच बात कही, जिसे मैं वर्षों से कहता आ रहा हूं

दो दिन पहले राजगढ़ जिले के सुठालिया में एक कार्यक्रम में दिए पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के ‘लोगों को भीख मांगने की आदत’ वाले बयान ने तूल पकड़ लिया है। इस पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने सफाई दी है। उनका कहना है कि ये उनका स्वजातीय कार्यक्रम था। समाज को स्वाभिमान से खड़ा करना अपराध नहीं है। वहीं मंत्री पटेल के बयान पर कांग्रेस ने उनके इस्तीफे और माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 5 मार्च को जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जबलपुर में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए मंत्री पटेल ने कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है । इसे राजनीतिक रंग दिया गया है। मैंने अपने स्वजातीय लोगों के बीच यह बात कही थी, जिसे मैं वर्षों से कहता आ रहा हूं और आगे भी कहूंगा। पटेल बोले- पहले अपने नेताओं पर कार्रवाई करें
प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा- जिस कार्यक्रम की बात की जा रही है, वह पूरी तरह से सामाजिक था, कोई राजनीतिक मंच नहीं था। उस कार्यक्रम में मेरे अलावा कांग्रेस के भी नेता मौजूद थे। जीतू पटवारी को अगर कार्रवाई करनी है, तो पहले उन कांग्रेसी नेताओं पर करें, जो मेरे साथ मंच पर थे। पार्टी नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करना गलत
मंत्री पटेल ने कहा कि उनके खिलाफ दुराग्रह आज नहीं तो कल सामने आ ही जाएगा। जिस तरह से मीडिया में बातें सामने आ रही हैं, पहले मेरा पूरा बयान सुना जाए, उसके बाद ही इस पर टिप्पणी करना ठीक होगा। प्रहलाद पटेल ने जीतू पटवारी के बयान को लेकर कहा कि अगर आपको पूरी जानकारी नहीं है, तो फिर इस तरह का बयान देकर मेरे नेतृत्व और मेरी पार्टी को कटघरे में खड़ा नहीं किया जा सकता। अपने बयान पर अडिग रहते हुए पटेल ने दोहराया- यह सवाल ही नहीं उठता कि मैं जनता के खिलाफ बोलूं। पहले मेरा पूरा बयान सुना जाए, फिर सवाल उठाए जाएं। जीतू ने कहा था- पीएम क्या यही ट्रेनिंग देकर गए जबलपुर में मंत्री प्रहलाद पटेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर कर जीतू पटवारी ने लिखा- प्रदेशवासियों, दंभ अपनी बात दोहरा रहा है और इस बार भी बहुत साफ तौर पर कह रहा है कि “मैंने पहले भी कहा है और भविष्य में कहता रहूंगा। मतलब यह है कि अपने हक और न्याय की मांग को लेकर BJP के मंत्रियों के पास जाने वाली मप्र की जनता भिखारी थी, भिखारी है और भिखारी ही बनी रहेगी। पटवारी ने लिखा कि यदि यह सच है तो सीएम हेल्पलाइन और जन सुनवाई जैसी नौटंकी को भी बंद कर देना चाहिए। क्योंकि, वहां भी भाजपा को आवेदन के साथ जनता भिखारी ही दिखती होगी। मोहन सरकार के साथ नरेन्द्र मोदी सत्ता के खिलाफ हम पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे और भाजपा के अहंकार को जमीन पर लाएंगे। सिंघार ने रावण से की मंत्री पटेल की तुलना
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख वाले बयान पर उनकी तुलना रावण से की है। सिंघार ने कहा कि प्रहलाद पटेल वरिष्ठ और गंभीर मंत्री हैं। उन्होंने किस तारतम्य में यह कहा, क्यों कहा। उनकी मन की बात वही जानें। धार में मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश
बयान के विरोध में सोमवार को धार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला जलाने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने पुतला छीनते हुए पानी डालकर आग बुझा दी। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की मांगों को भीख बताना लोकतंत्र का अपमान बताया। अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे
दरअसल, 1 मार्च को मंत्री प्रहलाद पटेल राजगढ़ जिले के सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था- अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *