जालोर के भीनमाल उप जिला अस्पताल में सोमवार रात 8:00 बजे आग लग गई। सूचना पर 8:20 दमकल मौके पर पहुंची और 8.50 बजे तक आग पर काबू पा लिया। आग सूचना मिलते ही मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (BCMO) डॉ. दिनेश जांभाणी मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस स्टाफ के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मरीजों को किया शिफ्ट
डॉ. दिनेश जांभाणी ने बताया-रात 8 बजे सूचना मिली कि अस्पताल के पीछे वाले हिस्से में रखे वेस्टेज में आग लग गई है। इस पर दमकल को सूचना देने के साथ अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा। इस दौरान पीछे वाले हिस्से के पास स्थित वार्डों को खाली कराकर अस्पताल में दूसरी जगह शिफ्ट किया। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… 30 मिनट में पाया काबू
रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर दमकल मौके पर पहुंची और 30 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। समय रहते उठाए गए कदमों से कोई जनहानि नहीं हुई। कारणों का पता लगाने में जुटा अस्पताल प्रशासन
डॉ. दिनेश जांभाणी ने बताया-आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन चिकित्सा कर्मियों और एम्बुलेंस स्टाफ की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। … यह भी पढ़े SMS हॉस्पिटल में आग लगी, 8 मरीजों की मौत:ट्रॉमा सेंटर के ICU में शॉर्ट सर्किट से हादसा; अधीक्षक-ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज को हटाया, XEN निलंबित जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात आग लग गई। हादसे में 8 मरीजों (हॉस्पिटल स्टाफ के अनुसार) की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)


